<

SDM Jyoti Maurya: फिर जागी मोहब्बत! एक हुए SDM ज्योति मौर्या और पति आलोक, हर सुबह होगी अब साथ

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच अब सुलह हो गई है. ये कपल जो अक्सर सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में चर्चाओं में रहा है, उसने अपने बीच आई दरार को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का फैसला लिया है.

SDM Jyoti-Alok Maurya: उत्तर प्रदेश की मशहूर और अक्सर चर्चाओं में रहीं  SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच अब सुलह हो गई है. ये कपल जो अक्सर सोशल मीडिया और कानूनी हलकों में चर्चाओं में रहा है, उसने अपने बीच आई दरार को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच सुलह हो गई है, और अब वो अपनी दो बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए एक ही छत के नीचे रहने के लिए भी राजी हैं. 

फिर एक छत के नीचे रहेंगे दोनों

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच का विवाद हद से ज्यादा सुर्ख़ियों में रहा है. इतना ही नहीं इनके बीच हुए विवाद को लेकर लोगों का कहना था कि ये किसी फिल्मीं ड्रामे से कम नहीं है. इतना ही नहीं इनको लेकर सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ने लगा था. आपसी आरोपों और कानूनी लड़ाइयों के दौर के बाद, दोनों को एहसास हुआ कि उनके झगड़ों का उनकी जुड़वां बेटियों की ज़िंदगी पर बुरा असर पड़ रहा है. अपने बच्चों के करियर और मानसिक सेहत को ध्यान में रखते हुए, इस जोड़े ने अदालत के बाहर ही समझौता करने का फैसला किया. अब, जब भी ज्योति मौर्य अपनी सरकारी ड्यूटी पूरी करके घर लौटती हैं, तो पूरा परिवार प्रयागराज में एक साथ रहता है.

New Labour Code:1 साल की नौकरी, फिर भी ग्रेच्युटी! आखिर किन पर लागू होगा ये नया नियम

आखिर कैसे बनी थी नफरत की दीवार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्योति और आलोक ने 2010 में शादी की थी. वहीं आलोक ने अपनी पत्नी ज्योति की पढ़ाई में पूरा साथ दिया, जिसके बाद 2015 में, ज्योति ने PCS परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की. ​​विवाद तब शुरू हुआ जब आलोक ने ज्योति पर होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध रखने और उन्हें जान से मारने की साज़िश रचने का आरोप लगाया. जिसके चलते, ज्योति ने आलोक पर आरोप लगाए, जिसमें उन पर धोखाधड़ी, यानी शादी के समय खुद को सरकारी अधिकारी के तौर पर गलत तरीके से पेश करना और दहेज उत्पीड़न का आरोप शामिल था. यह मामला आखिरकार कोर्ट तक पहुँच गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके साथ “ठुकरा के मेरा प्यार” जैसे डायलॉग भी खूब वायरल हुए. और तो और इस झगड़े की तुलना फिल्म सूर्यवंशम से की जाने लगी थी. 

नई जिंदगी की शुरूआत

आपसी कलेश की एक लंबी जंग के बाद, अब ये कहानी एक सुखद अंत की तरफ बढ़ चली है. दोनों पति-पत्नी ने मीडिया से दूरी बना ली है और अपनी निजी ज़िंदगी शांति से जीना शुरू कर दी है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलोक मौर्य ‘पुरुष आयोग’ के गठन की अपनी माँग को लेकर अभी भी अटके हुए हैं लेकिन, अब उनका पूरा ध्यान अपने परिवार और अपने करियर को लेकर, दोनों ही अब दुबारा से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहते हैं. 

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Heena Khan

Recent Posts

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Dehradun Triple Murder: देहरादून में एक प्लंबर ने 300 रुपये के लिए एक बुजुर्ग दंपति…

Last Updated: October 7, 2026 12:04:26 IST

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…

Last Updated: October 7, 2026 11:56:28 IST

Shagun Sharma Breakup: अमन गांधी से ब्रेकअप…अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा नाम; क्या Move On कर चुकीं हैं शगुन?

Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: शगुन शर्मा ने अमन गांधी से ब्रेकअप की पुष्टि की…

Last Updated: October 7, 2026 11:44:58 IST

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:26:35 IST