<
Categories: क्राइम

कौन है काला जठेड़ी और उसकी पत्नी ‘लेडी डॉन’? तिहाड़ जेल में IVF से बच्चा पैदा करने की मिली थी इजाजत

जानिए कौन है गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी पत्नी 'लेडी डॉन' अनुराधा? 2020 की खूनी फरारी से लेकर तिहाड़ जेल में IVF से बच्चा पैदा करने की पूरी कहानी, यहां पढ़ें.

Who is Kala Jathedi: 1 फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस काला जठेड़ी को एक सुनवाई के लिए फरीदाबाद अदालत ले गई थी. वहां से लौटते समय गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के पास गैंगस्टर के साथियों ने पुलिस बस पर गोलीबारी कर दी और उसे छुड़ा लिया. इस हमले के दौरान गुरुग्राम पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) जितेंद्र सिंह को गोली लगने से चोटें आईं. इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था. अब काला जठेड़ी के वकील अनीस खान ने बताया कि अदालत ने इस विशिष्ट मामले में जमानत दे दी है. 

काला जठेड़ी साल 2024 से काफी सुर्ख़ियों में है जब उसने जेल से ही शादी की थी इसके बाद साल 2025 में बच्चा करने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी. जिसके बाद कोर्ट ने उसे IVF के जरिए बच्चा करने की इजाजत दी थी. आइए उससे पहले जानते हैं काला जठेड़ी कौन है, उसकी पत्नी कौन है और उससे जुड़ा IVF का मामला क्या है? 

कौन है संदीप उर्फ ​​काला जठेड़ी

संदीप उर्फ ​​काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत ज़िले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है और एक कुख्यात गैंगस्टर है. वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में सक्रिय रहा है और उस पर हत्या, डकैती, रंगदारी, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन जैसे कई जघन्य अपराधों के आरोप हैं.

उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी संबंध हैं. वह पहले दुबई और मलेशिया से अपना गैंग चलाता था लेकिन फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. साल 2021 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. उसे पकड़ने के लिए 7 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. साल 2024 में जेल में रहते हुए ही उसने अनुराधा चौधरी से शादी कर ली जिसे राजस्थान की ‘लेडी डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है.

कौन है जठेड़ी की पत्नी?

अनुराधा की पहली शादी फेलिक्स दीपक मिंज नाम के एक व्यक्ति से तब हुई जब वह अपना MBA कर रही थी. दोनों की मुलाक़ात कॉलेज में हुई और उन्होंने जीवनसाथी बनने का फ़ैसला किया. हालाँकि उनके परिवारों ने इस रिश्ते को मंज़ूरी नहीं दी, लेकिन अनुराधा और दीपक ने उनके ऐतराज़ों पर कोई ध्यान नहीं दिया और शादी कर ली. इसी मोड़ से अनुराधा को मैडम मिंज के नाम से जाना जाने लगा. उन्होंने दीपक के साथ मिलकर शेयर-ट्रेडिंग का कारोबार शुरू किया. हालाँकि कुछ समय बाद वह एक धोखाधड़ी का शिकार हो गईं और कर्ज़ के जाल में फँस गईं. इसी मोड़ पर उन्होंने दीपक से अपनी राहें जुदा कर लीं और उसके बाद आनंदपाल गैंग में शामिल हो गईं.

आनंदपाल ने अनुराधा को अपना कर्ज़ चुकाने में मदद की और धीरे-धीरे वह उसके गैंग का हिस्सा बन गई. 2017 में एक एनकाउंटर में आनंदपाल के मारे जाने के बाद अनुराधा ने कुछ दिनों तक उसके गैंग को संभाला और फिर दिल्ली चली गई, जहाँ उसकी मुलाक़ात लॉरेंस बिश्नोई से हुई.  2020 में जब लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी साथी संदीप उर्फ़ काला जठेड़ी की नजर फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने वाली अनुराधा पर पड़ी तो उसे पहली ही नजर में उससे प्यार हो गया.

जठेड़ी ने 12 मार्च 2024 में अनुराधा चौधरी उर्फ ​​मैडम मिंज नाम की एक महिला से शादी की. शादी के समय जठेड़ी जेल में बंद था. इसके बाद जठेड़ी ने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की जिसमें उसने कहा कि वह अपनी वंश परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी के साथ बच्चा पैदा करना चाहता है.

क्या है IVF का मामला

इस मामले से जुड़ी अहम जानकारी कोर्ट से भी सामने आई. कोर्ट ने AIIMS से मिले जवाब का हवाला देते हुए कहा, ‘गुरुग्राम की एक IVF टीम की देखरेख में तिहाड़ जेल के अंदर ही सीमेन के सैंपल लिए जा सकते हैं और उन्हें उस IVF लैब में भेजा जा सकता है, जहां आरोपी की पत्नी का इलाज चल रहा था. इसके अलावा सीमेन के सैंपल को 60 मिनट के अंदर ही सुरक्षित रखना जरूरी है

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: Kala Jathedi

Recent Posts

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST