<

नेमप्लेट पर ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ देखकर भड़के इमाम? निकाह पढ़ाने से किया इनकार, पहुंचा जेल

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में इमाम एक लड़की का निकाह पढ़ाने पहुंचे थे लेकिन उन्होंने घर के बाहर नेमप्लेट पर जय हिंद और वंदे मातरम लिखा था, जिसे देखकर इमाम भड़क गए और निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया.

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक घर की नेमप्लेट पर लिखे ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. आरोप है कि इन शब्दों को देखकर मस्जिद के इमाम ने युवक की बहन का निकाह पढ़ाने से मना कर दिया. युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि, इमाम ने आरोपों को गलत बताते हुए इनकार की दूसरी वजह बताई है.

मामला शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बरमौला गांव का है. यहां रहने वाले मोनिश सिंह भगत सिंह की बहन का निकाह 15 नवंबर को होना तय हुआ था. परिवार ने निकाह की रस्म पूरी कराने के लिए गांव की मस्जिद के इमाम सुरफान रजा कादिरी से पहले ही बातचीत कर ली थी. सब कुछ तय होने के बाद परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था.

निकाह से एक दिन पहले बदला फैसला

मोनिश के मुताबिक, निकाह से ठीक एक दिन पहले इमाम ने निकाह पढ़ाने से मना कर दिया. युवक का आरोप है कि इमाम ने उनके घर के दरवाजे पर लगी नेमप्लेट पर ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ लिखा देखा था. इसी बात को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और निकाह कराने से इनकार कर दिया. मोनिश ने धमकी देने का आरोप भी लगाया है. ऐसे में परिवार को दूसरे इमाम की मदद लेनी पड़ी और बहन का निकाह संपन्न कराया गया. इसके बाद मोनिश ने गुर्री चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की.

इमाम ने बताई इनकार की दूसरी वजह

दूसरी ओर, इमाम सुरफान रजा कादिरी ने इन आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उन्होंने निकाह से करीब 10 दिन पहले ही अपनी असमर्थता बता दी थी. उनके भाई की परीक्षा थी और पिता की तबीयत भी खराब थी. इसी वजह से उन्हें बाहर जाना था और वह निकाह नहीं पढ़ा सकते थे.

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिकायत के आधार पर रोजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने 20 नवंबर को गुर्री चौकी के पास टेढ़ी पुलिया से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक से 29 वर्षीय इमाम सुरफान रजा कादिरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी असलम के पुत्र हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

क्या बोली पुलिस?

एसपी सौरव दीक्षित ने बताया कि मोनिश की तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया. मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: यूपी पुलिस का शर्मनाक चेहरा? रात 10 बजे महिला को कमरे में बुलाया, छेड़छाड़ के बाद…

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Price Today 21 November 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! एक बार फिर धड़ाम हुए दाम; जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 21 November 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 1,49,590 रुपये…

Last Updated: November 21, 2026 09:22:24 IST

WTC में राहुल का बड़ा धमाका, 1000 रन पूरे, पांचवें भारतीय बने, यशस्वी का रिकॉर्ड अब भी दूर

India vs New Zealand Test: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में WTC…

Last Updated: November 21, 2026 09:20:19 IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मचा हाहाकार, हजारों रुपये हुआ सस्ता; खरीदने से पहले चेक करें नया भाव

Gold Price Today 21 November 2026: Bullions.co.in के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर…

Last Updated: November 21, 2026 09:16:00 IST

Watch Video: आंखों में आंसू, कंधे पर मां की अर्थी; मां के निधन पर सीएम योगी के वो दो शब्द जो चीर देगा कलेजा; देखें वीडियो

UP CM Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री…

Last Updated: November 21, 2026 09:04:45 IST

Watch Video: जमीन के लिए लड़ रहे थे दो भाई; पुलिस ने याद दिलाई बचपन के वो दिन;  एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगे दोनों

Fatehpur Viral News: दोनों भाईयों के बीच जमीन और फसल के बंटवारे को लेकर झगड़ा…

Last Updated: November 21, 2026 08:34:22 IST

Aaj Ka Love Rashifal 21 November 2026: इन राशियों की लाइफ में आएगा रोमांस, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शनिवार (21 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 21, 2026 08:01:55 IST