<

गौ संरक्षण से आगे बढ़ी मांग, गौमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा! शंकराचार्य बोले- अब और इंतजार क्यों?

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार को आयोजित गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के दौरान उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने गौसंरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए.

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार को आयोजित गविष्ठि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के दौरान उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने गौसंरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए. उनका कहना था कि यह केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के सम्मान से भी जुड़ा हुआ है.

हफीजाबाद, बांगरमऊ स्थित बाबा बलखण्डेश्वर (परशुराम) मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं, संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इससे पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित बांगरमऊ में शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया गया. सैकड़ों वाहनों के विशाल काफिले के साथ निकली गविष्ठि यात्रा के दौरान मार्गभर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष और भगवा ध्वजों के साथ उनका अभिनंदन किया. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला.

वैदिक मंत्रोचारण के साथ कार्यक्रम का आयोजन

मंदिर परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पादुका पूजन से हुई. आयोजक डॉ. शशांक शेखर शुक्ला और संयोजक आचार्य पं. ऋषिकांत मिश्रा शास्त्री ने विधिवत पूजन कर शंकराचार्य जी का स्वागत किया. इसके बाद माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया. मंच संचालन ऋषि वैभव प्रबल ने किया, जबकि सुनील द्विवेदी ने गविष्ठि यात्रा के उद्देश्य और गौसंरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे.

गौमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा

अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्रजीवन की आधारशिला हैं. उन्होंने समाज से गौरक्षा को जनआंदोलन बनाने और गौसेवा को प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व मानने का आह्वान किया. उन्होंने गौसंरक्षण के मुद्दे पर सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का विश्वास बनाए रखना है तो गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. उनके अनुसार, ऐसा निर्णय करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान होगा.

कार्यक्रम की एक विशेष बात यह भी रही कि इसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया. आयोजकों के अनुसार, मुस्लिम समाज के कई प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और सामाजिक सद्भाव तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया. इस दौरान गौरक्षा, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर कई वक्ताओं ने अपने विचार भी साझा किए.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST