<
Categories: क्रिकेट

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा.

ODI World Cup 2027 Schedule Announced: हाल ही में आईसीसी ने 2027 मेंस वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि शुरुआती सेशन में 12 टीमें मैदान पर उतरेंगी. 

भारत अपने इस अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. वहीं, 8 अक्टूबर को पाकिस्तान का सामना त्शवाने में अफगानिस्तान से होगा. इसी दिन इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच विंडहोक में मुकाबला खेला जाएगा.

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

भारत और पाकिस्तान की टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी. वहीं इससे एक दिन पहले 9 अक्टूबर को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच केपटाउन में मुकाबला होगा. बता दें कि शुरुआती सेशन में 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, भारत और मेजबान जिम्बाब्वे हैं. वहीं ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं. क्वालीफायर के बाद एक-एक टीम दोनों ग्रुप में शामिल की जाएगी.

12 मैदानों पर होगा यह टूर्नामेंट

2027 वर्ल्ड कप में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. इन मैचों का आयोजन तीन मेजबान देशों के 12 मैदानों पर किया जायेगा. शुरुआती सेशन के बाद यह टूर्नामेंट सुपर 7 सेशन में पहुंचेगा, जहां कुल सात टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी. बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें विश्व कप खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. 

टीम इंडिया का 2027 वनडे वर्ल्ड में मैच कब-कब?

  • 7 अक्टूबर 2027: भारत vs ऑस्ट्रेलिया- केप टाउन
  • 10 अक्टूबर 2027: भारत vs पाकिस्तान- जोहान्सबर्ग
  • 14 अक्टूबर 2027: भारत vs अफगानिस्तान- त्शवाने
  • 17 अक्टूबर 2027: भारत vs क्वालीफायर ए- ब्लोमफोंटेन
  • 24 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे vs भारत- विक्टोरिया फॉल्स
Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST