<

UP News: ‘मोहल्ले की आंटी’ ने दे दिया HIV का तोहफा, एक घर के दो भाइयों को हुआ एड्स, बिजनौर हादसे से खौफ में आये लोग

Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई महिला ने मोहल्ले के कुछ लोगों सहित एक ही घर के दो चचेरे भाइयों को HIV से संक्रमित कर दिया.

Bijnor news: बिजनौर में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मोहल्ले में किराएदार बनकर आई महिला दो चचेरे भाइयों को एड्स दे गई. 

इनमें से एक भाई की मौत हो चुकी है जबकि, दूसरा भाई अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है. परिजनों का कहना है कि वह महिला सिर्फ 6 महीने तक उस मोहल्ले में रही और उसके बाद दूसरे मोहल्ले में किराए पर रहने लगी. जानकारी के अनुसार इन दो भाइयों के अलावा अन्य ग्रामीणों के भी महिला से संबंध थे.

दो साल पहले बिजनौर आई महिला

खबरों के अनुसार बिजनौर शहर से सटे एक गांव में यह तथाकथित महिला दो साल पहले किराए पर रहने आई थी. कुछ समय बाद वह इन चचेरे भाइयों के मोहल्ले में कमरा लेकर रहने लगी. ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया. इसी बीच 51 वर्षीय व्यक्ति और उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई की भी उससे नजदीकी बढ़ गई. 

परिजनों ने बताया कि छह माह पहले दोनों भाइयों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई. शुरुआत में तो बिजनौर में ही चिकित्सक से दवाई दिलाई. आराम नहीं होने पर एम्स ऋषिकेश सहित अन्य कई अस्पतालों में भी जांच कराई गई. चिकित्सकों ने जांच की तो एचआईवी की पुष्टि हुई. 

एक भाई की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

51 वर्षीय व्यक्ति को कुछ दिन बाद सांस लेने में दिक्कत, टीबी, कमजोरी, बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे. हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां व्यक्ति ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी ओर, उसके चचेरे भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वह ऑक्सीजन के सहारे घर पर सांस ले रहा है. उसमें भी वह सभी लक्षण हैं, जो मृतक भाई में थे. परिजनों की मानें तो एचआईवी की पुष्टि होने के बाद उसने पूरी कहानी बताई. 

महिला के बारे में

यह महिला कौन है और कहां की रहने वाली है, इसकी किसी को भी ठीक-ठीक जानकारी नहीं है. मोहल्ले के लोग उस मकान मालिक से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके घर में उसने किराए पर कमरा लिया था.

बिजनौर के सीएमओ डॉ. लोकेन्द्र सिंह के मुताबिक, पिछले पांच-छह महीनों में एचआईवी की जांच कराने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. कई संक्रमित मरीजों का इलाज भी चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़ी वास्तविक स्थिति जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर ही स्पष्ट होगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स के हौसले को सलाम, महिलाओं ने लिया ‘पिंक प्लेज’

सूरत (गुजरात) [भारत],30 सितंबर: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमारी को मात दे…

Last Updated: October 1, 2026 18:22:22 IST

GRP कर्मियों ने गुटखा मिलने पर एक व्यक्ति से लूटे 6,000 रुपये, वीडियो बनाने पर हो गए फरार, करतारपुर स्टेशन पर हुई घटना

एक यात्री ने आरोप लगाया कि जीआरपी कर्मियों ने उसे 10,000 रुपये के गुटखा जुर्माने…

Last Updated: October 1, 2026 18:17:40 IST