<

UP Police Encounter: यूपी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 50000 के इनामी बदमाश को दबोचा, मुठभेड़ में घायल

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में यूपी के श्रीवस्ती में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP Police Encounter: यूपी के श्रावस्ती में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी दौलत अली पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

श्रावस्ती जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था. यह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. जबकि जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

श्रावस्ती जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है. हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र की पुलिस टीम देर रात  इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक वांछित और इनामी अपराधी देवरनिया पुल के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई. बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा. खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, कारतूस तमंचा बरामद

जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई. जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलत अली के रूप में हुई है. जो हत्या और लूट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का देसी तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

घायल बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद घायल आरोपी को पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट ने जरूरी साक्ष्य जुटाने का काम किया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST