<

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में किए दर्शन

CM Yogi in Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान धार्मिक आस्था और परंपरा का निर्वहन करते हुए काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल माने जाने वाले काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

CM Yogi in Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान धार्मिक आस्था और परंपरा का निर्वहन करते हुए काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल माने जाने वाले काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

रुद्राभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री का यह दौरा आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने विधिविधान से रुद्राभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा विकास की कामना की. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और आम श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था भी सुचारू रूप से जारी रही.

विकास परियोजनाओं की कर सकते समीक्षा

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने वाराणसी प्रवास के दौरान शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा कर सकते हैं. खास तौर पर रोपवे, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं उनके एजेंडे में शामिल हैं. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी. वहीं, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह भी देखा गया.

आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा है सीएम का दौरा

धार्मिक नगरी वाराणसी में मुख्यमंत्री का यह दौरा एक ओर जहां आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों को गति देने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे के जरिए प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण की प्रतिबद्धता को दोहराया.

(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST