Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिजली सप्लाई अचानक शुरू, ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे लाइनमैन की जलकर दर्दनाक मौत

बिजली सप्लाई अचानक शुरू, ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे लाइनमैन की जलकर दर्दनाक मौत

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-28 07:24:20

Mobile Ads 1x1

सोनभद्र: आरोप है कि सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र में काम शुरू करने से पहले उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से शट डाउन करवाया था. लेकिन अचानक काम के दौरान बीच में ही 11 हजार वोल्ट की आपूर्ति चालू हो गई. 

ग्रामीणों और बिजलीकर्मियों ने आपूर्ति बंद कराते हुए गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को पहले नीचे उतारा और सीएचसी करमा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बीएचयू ट्राॅमा सेंटर भेज दिया. और वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उनकी मौत हो गई. उधर, घटना की जानकारी होने पर पत्नी बिंदू और घरवालों का रो-रोकर हाल बहुत बेहाल हो गया है.

दोबारा किया गया शटडाउन

लाइनमैन संतोष को आग की लपटों से घिरा देख साथी कर्मियों ने तुरंत पावर हाउस में फोन करके शटडाउन कराया और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे. लेकिन गंभीर हालत में उन्हें नीचे उतारा गया और ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया था.

गांव के ही रहने वाले थे मृतक लाइनमैन

ऐसा बताया जा रहा है कि संतोष कई वर्षों से बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे. उनके दो बेटे हैं और वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ गांव में ही रहते थे. इस घटना के बाद अन्य सहकर्मियों ने विभाग पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाया है।

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बिजली सप्लाई अचानक शुरू, ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे लाइनमैन की जलकर दर्दनाक मौत

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-28 07:24:20

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS