समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पार्किंग ठेकेदारों की कथित अवैध वसूली और ‘गुंडा टैक्स’ के खिलाफ Mathura नगर निगम में ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.
मथुरा-वृंदावन में अवैध वसूली पर प्रदर्शन तेज
मथुरा: नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग ठेकेदारों द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली, ‘गुंडा टैक्स’ और निविदा शर्तों के उल्लंघन के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के नाम अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा और नरहोली चौराहा सहित कई क्षेत्रों में पार्किंग ठेकेदार नियमों को दरकिनार कर आम जनता और वाहन चालकों से जबरन वसूली कर रहे हैं.
समाजवादी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भारत भूषण शर्मा ने कहा, “ई-निविदा शर्तों के अनुसार शुल्क केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहनों से लिया जाना चाहिए, लेकिन यहां मुख्य मार्गों से गुजरने वाले वाहनों से भी अवैध वसूली की जा रही है. सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों के बावजूद सब्जी मंडी में ‘एंट्री टैक्स’ के नाम पर वसूली जारी है.”
अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की तत्काल जांच कराई जाएगी. यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित ठेकेदारों के टेंडर निरस्त कर दिए जाएंगे. महानगर महासचिव रवि यादव ने कहा कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से प्रतिदिन 50 से 100 रुपये की अवैध वसूली गरीबों पर आर्थिक बोझ डाल रही है.
यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विभोर गौतम और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पवन चौधरी ने आरोप लगाया कि वसूली करने वाले कर्मियों के पास न तो वर्दी है और न ही पहचान पत्र, और उनका व्यवहार असामाजिक तत्वों जैसा है. पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर और महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास ने मांग की कि दोषी ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए. इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रवि दिवाकर, सपा नेता शाहिद अल्वी, रचित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…