<

UP: ‘आप मेरे साथ एक बार हमबिस्तर हो जाइए, लखनऊ और दिल्ली…’, महिला नेता ने BJP के जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

UP Politics News: यूपी के महोबा में बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर लाइव आकर पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं मोहनलाल कुशवाहा ने आरोपों को निराधार बताया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में बीजेपी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पार्टी की ही एक पूर्व नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर लाइव आकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनलाल कुशवाहा ने टिकट दिलाने के नाम पर उनसे हमबिस्तर होने की डिमांड की.

दीपाली तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा- “मैंने मोहनलाल कुशवाहा से कहा कि अपने पद को लेकर आपसे कुछ बातें करनी हैं, तो उन्होंने कहा कि आइये बैठकर बात करते हैं. मैं पार्टी के लिए काम कर रही थी, तो मुझे भी आगे बढ़ने की लालसा थी, इसलिए मैं अपनी बात रखने गई. इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा तो आप मुझे क्या देंगी.” 

‘आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है’

उन्होंने आगे आरोप लगाया- “मोहनलाल कुशवाहा के ऐसा कहने पर मैंने कहा कि मेरे पास देने के लिए कुछ नही है, क्योंकि मेरा घर-मकान बिक चुका है, यह आपको पता है और पति का भी काम बंद सा चल रहा है, मैं आर्थिक रूप से इतनी कमजोर हूं कि मैं आपको कुछ दे नहीं सकती, तो उन्होंने कहा कि आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है.”

मोहनलाल कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए दीपाली तिवारी ने आगे बताया- ‘मैंने उनसे कहा कि मैं समझी नहीं, आप क्या कहना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि आप समझदार हैं, मुझे बताने की जरूरत नहीं है, आप इशारों में समझिए.” इसके बाद उन्होंने कहा- “मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना देता हूं तो आप मेरे साथ लखनऊ और दिल्ली चलेंगी, किसी को शक भी नहीं होगा.”

‘मेरे साथ एक बार हमबिस्तर हो जाइए’

दीपाली तिवारी ने आगे कहा- “उन्होंने मुझसे कहा कि आप मेरे साथ एक बार हमबिस्तर हो जाइए. इसके बाद मैं गुस्सा होकर वहां से आने लगी तो उन्होंने कहा कि दिपाली जी आप अगर मेरी बात मान लेंगी तो जिला पंचायत का आपको टिकट भी दे दूंगा.” दीपाली तिवारी ने कहा कि मैं लालची महिला नहीं हूं, इसलिए वहां से गुस्सा होकर आ गई. 

वहीं जब यह मामला सुर्खियों में आया तो उनका एक और बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- “मैं यह बातें नहीं बता रही थीं, मुझे डर था कि उत्तेजना में मेरे पति कहीं कोई गलत कदम न उठा ले. लेकिन दो-तीन दिन पहले मोहनलाल कुशहवाहा ने मुझे धमकी दिलवाई कि तुम चुप हो जाओ, नहीं तो पति पर 76 लगाकर र जेल में डलवा दूंगा.

मोहनलाल कुशवाहा ने आरोपों पर क्या कहा?

दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार और मनगढ़त बताया है. उन्होंने कहा- “इसकी मैं घोर निंदा करता हूं. मेरी साफ-सुथरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है.”

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST

फिर जेनसन हुआंग बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क ने लेटर में ऐसा क्या लिखा, कंपनी के उड़े होश

Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…

Last Updated: November 16, 2026 08:46:46 IST

Gold Price 16 November 2026: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…

Last Updated: November 16, 2026 09:14:30 IST

Watch Video: ‘सैयारा’ के इश्क का चढ़ा ऐसा खुमार! चलती बाइक पर कपल का Liplock हुआ वायरल ; पुलिस के सामने पकड़ने पकड़े कान

Watch Video: हाईवे पर चलती बाइक पर कपल का Liplock करते वीडियो वायरल हो रहा…

Last Updated: November 16, 2026 08:36:50 IST