<

UP SI Exam: दारोगा परीक्षा में पास कराने के लिए छात्रों से ले रहा था 22 लाख, STF ने मथुरा से आरोपी को किया गिरफ्तार

UP SI Exam: पूछताछ में आरोपी अनुज कुमार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह गोपाल रावत नाम के व्यक्ति के संपर्क में था. गोपाल रावत अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेने की बात करता था.

UP SI Exam: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी और नकल करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. मेरठ STF फील्ड यूनिट ने शनिवार रात राया थाना इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो ब्लूटूथ डिवाइस के ज़रिए कैंडिडेट्स को परीक्षा पास कराने का लालच देकर उनसे बड़ी रकम ले रहा था.

मुखबिर की सूचना पर STF ने की कार्रवाई

एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार कस्बा राया में अभ्यर्थियों से ठगी करने और परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से अपने साथी से मिलने आने वाला है.सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

22 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा

पूछताछ में आरोपी अनुज कुमार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह गोपाल रावत नाम के व्यक्ति के संपर्क में था. गोपाल रावत अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेने की बात करता था.योजना के तहत परीक्षा से पहले 3 लाख रुपये लिए जाते थे, जबकि परीक्षा के बाद 5 लाख रुपये के साथ अभ्यर्थी के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ब्लैंक चेक और शपथ पत्र भी लिए जाने की बात सामने आई है.

ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने की थी साजिश

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उनका प्लान परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराकर बाहर से पेपर हल करवाने का था, ताकि अभ्यर्थियों को नकल कराकर पास कराया जा सके.

मोबाइल से मिले एडमिट कार्ड और व्हाट्सएप चैट

एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक स्मार्टफोन (वनप्लस) बरामद किया है. फोन में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट और अन्य परीक्षाओं के कुल छह एडमिट कार्ड मिले हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप पर आठ महत्वपूर्ण चैट और लेनदेन से जुड़े कई विवरण भी बरामद किए गए हैं.

मुख्य आरोपी गोपाल रावत फरार

इस मामले में थाना राया में आरोपी अनुज कुमार, गोपाल रावत और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अध्यादेश 2024 की धारा 11(6), 11(7) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Gold Price Today 5 April: सोना एक हफ्ते में ₹2860 महंगा, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 5 April: आज 5 अप्रैल की कीमत की बात करें तो राजधानी…

Last Updated: April 5, 2026 09:26:44 IST

MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

MPBSE MP Board Result 2026 Date & Time: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 5, 2026 09:08:10 IST

अमेरिकी पायलट के लिए ग्राउंड पर उतरी यूएस आर्मी, इधर ईरान ने कर दी 66,000 डॉलर ईनाम की घोषणा

Israel Iran War: अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि ईरान के ऊपर एक F-15E…

Last Updated: April 5, 2026 08:49:29 IST

Babu Jagjivan Ram: पहले इंदिरा गांधी की तारीफ फिर विरोध, क्यों 2 बार PM बनने से चूके ‘बाबू’

Babu Jagjivan Ram: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के बाद दलितों के बड़े…

Last Updated: April 5, 2026 09:08:02 IST

LPG CNG PNG Price 5 April: सिलेंडर का दाम बढ़ा या घटा? जानें अपने शहर का ताजा रेट

LPG-PNG-CNG Price Today: भारत अपना 40 परसेंट से ज़्यादा कच्चा तेल और 90 परसेंट LPG…

Last Updated: April 5, 2026 08:14:05 IST

IPL 2026 Point Table: लगातार 2 मैचों में जीत के बाद टॉप पर पहुंची RR, सबसे नीचे खिसकी चेन्नई की टीम

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 9 मैच हो चुके हैं. राजस्थान…

Last Updated: April 5, 2026 08:10:40 IST