UP Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी एक साल की मासूम बच्ची को यमुना में फेंक दिया. उसने अपनी पत्नी को भी पुल से फेंकने की कोशिश की.
आगरा में व्यक्ति ने बच्ची को यमुना में फेंका
UP Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी लगभग एक साल की बेटी को यमुना में फेंक दिया. इसके बाद अपनी पत्नी को भी पुल से धक्का देने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पीटा. इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पुलिस को मौके पर बुलाया गया और मासूम की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों को नदी में उतारा गया. हालांकि अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है.
जानकारी के अनुसार, एक युवक मोटरसाइकिल पर जा रहा था. उसके साथ उसकी पत्नी और उसकी एक साल की मासूम बच्ची भी थी. जब वो सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर पहुंचा, तो उसने बाइक रोककर बच्ची को यमुना में फेंक दिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को भी पुल से धक्का मारकर नीचे फेंकने की कोशिश की. महिला ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई. उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग उसके पास पहुंचे और महिला को बचा पाया.
लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की. किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि गृहक्लेश के कारण आरोपी ने ये कदम उठाया. हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं यमुना में फेंकी गई बच्ची की तलाश की जा रही है. पीएसी के गोताखोर लगातार अभियान चला रहे हैं.
In Agra, Uttar Pradesh, a man identified as Rinku threw his 11-month-old daughter into the Yamuna River. He was about to throw his wife in as well when onlookers confronted him and rescued her. Efforts are being made to rescue the body of the infant. https://t.co/b5RxupqjU1
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 14, 2026
इस वीडियो पर आगरा पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें लिखा, ‘आज दिनांक 14.08.2026 को थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई. जांच में ज्ञात हुआ कि रिंकू पुत्र लीला द्वारा अपनी लगभग 11 माह की बच्ची को यमुना नदी के पुल से नीचे नदी में फेंक दिया गया. घटना के दौरान आरोपी अपनी पत्नी से भी विवाद कर रहा था तथा उसे भी यमुना नदी में फेंकने का प्रयास किया, जिसे राहगीरों द्वारा बचा लिया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है. बच्ची की तलाश हेतु गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.’
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर काफी नाराजगी जता रहे हैं. एक ने लिखा कि अगर तुम्हें लड़का चाहिए, तो एक अनाथ लड़के को गोद लो लेकिन किसी की जिंदगी को खत्म मत करो. एक यूजर ने इसे काफी दर्दनाक बताया. एक ने लिखा कि इंसानों से अच्छे तो जानवर होंगे.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां…
Neha Dhupia movies: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक…
Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले में सुनवाई करते हुए…
India New Zealand Free Trade Agreement: भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के…
Hero Updated Bike: हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को नए फीचर्स…
गुणवत्ता, नवाचार और किसान कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली प्रतिष्ठित पहचान गांधीनगर…