<

UP Crime: बागपत में पुजारी की गर्लफ्रेंड से प्यार करना पड़ा भारी, हत्या कर मंदिर में गाड़ा शव

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दोस्तों की हत्या का ने सबको हैरान कर दिया है. दोनों की लाशें लछौड़ा गांव के गणेश मंदिर परिसर में मिली है. हालांकि आरोपी अब तक लापता है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बागपत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मंदिर में दो लड़कों का शव मिला है. इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. कहानी एक ऐसे मंदिर से शुरू होती है, जहां रोजाना पूजा-पाठ और धूनी जलती थी. किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि इसी धूनी के नीचे एक ऐसा राज दफन है, जो सामने आने के बाद हर किसी के होश उड़ा देगा. करीब 20 दिनों से लापता दो दोस्तों की तलाश आखिरकार उसी मंदिर में जाकर खत्म हुई लेकिन जिस हालत में उनकी लाशें मिलीं.

20 दिन से थे लापता

मामला बागपत के लछौड़ा गांव का है, जो चांदी नगर थाना क्षेत्र में आता है. गांव के रहने वाले अंकित और इसरार एक-दूसरे के दोस्त थे. दोनों लगभग 20 दिन से लापता थे. पहले परिवार को लगा कि शायद दोनों किसी काम से बाहर गए होंगे और जल्द लौट आएंगे. हालांकि जैसे-जैसे दिन बीतते गए, परिवार की चिंता बढ़ती गई. रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों तक, हर जगह दोनों की तलाश की गई. पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन कई दिनों तक दोनों का कोई पता नहीं चला.

मंदिर तक पहुंची तलाश

परिजनों को पता चला कि अंकित और इसरार लछौड़ा गांव के गणेश मंदिर में रहने वाले पुजारी से मिलने गए थे. इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे. यही बात परिवार के शक को मंदिर की ओर ले गई. कुछ समय बाद परिजनों को कथित तौर पर जानकारी मिली कि दोनों युवकों के शव मंदिर परिसर में ही दफन हैं. यह सुनते ही पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की टीम मंदिर पहुंची और उस जगह की तलाश शुरू हुई, जहां शवों को दफनाए जाने की बात सामने आई थी.

धूनी के नीचे निकलीं दो लाशें

मंदिर परिसर में एक ऐसी जगह पर खुदाई शुरू की गई, जहां पवित्र अग्नि कुंड यानी धूनी बनी हुई थी. ऊपर से सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था लेकिन जैसे-जैसे जमीन खोदी गई, पुलिस के सामने एक खौफनाक सच आने लगा. ये शव अंकित और इसरार के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शवों को कथित तौर पर धूनी के नीचे दफनाने के बाद उस जगह पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगा दी गई थीं, ताकि किसी को शक न हो.

क्या प्रेम संबंध बना हत्या की वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध का एंगल सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक का किसी महिला से संबंध था. यह महिला मंदिर के पुजारी की प्रेमिका बताई जा रही है. यहीं से शक की सुई मंदिर के पुजारी की ओर घूमने लगी. वहीं पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST