<
Categories: मनोरंजन

आखिरकार इंसाफ! SC ने समय रैना-रणवीर की सुनी, ‘India’s Got Latent’ केस की सभी FIR रद्द

Samay Raina Supreme Court | Samay Raina Indias Got Latent Case: सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को बड़ी राहत देते हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India Got Latent) विवाद से जुड़ी अलग0अलग राज्यों में दर्ज सभी FIR और आपराधिक कार्यवाहियों को खत्म करने का आदेश दिया है.

Samay Raina Supreme Court | Samay Raina Indias Got Latent: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके और चार अन्य कॉमेडियन्स के खिलाफ दर्ज FIR और आपराधिक कार्यवाही खत्म करने का आदेश दिया. 

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिज जॉयमाल्य बागची व वी. मोहना की पीठ ने शुक्रवार, 14 अगस्त को ये फैसला सुनाया. समय रैना के साथ विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर को भी इस मामले में राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को खत्म कर दिया. 

कोर्ट ने की समय रैना की तारीफ

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना की तारीफ भी की, कोर्ट ने आरोपियों की ओर से दिव्यांग लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और उनके लिए फंड जुटाने के प्रयासों को भी ध्यान में रखा. अदालत ने इन प्रयासों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ईमानदारी से किए गए सभी कामों के अच्छे नतीजे निकलते हैं.

क्या था पूरा विवाद?

बता दें कि, इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई जगह FIR दर्ज की गई. विवाद के बाद समय रैना ने शो के एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए थे. कोर्ट ने जब समय रैना और चार अन्य कॉमेडियन्स के खिलाफ आपराधिक मामला खत्म कर दिया है. हालांकि, डिजिटल कंटेंट में दिव्यांग लोगों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और बेहतर निगरानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें :  15 अगस्त पर दिल्ली का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर नहीं मिलेगी एंट्री, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST