UP Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पुलिस चोरी के मामले में एक युवक को पकड़ने गई थी. इसी दौरान उसकी गर्भवती पत्नी पुलिस को रोकने लगी, तो पुलिसकर्मी ने उसके पेट पर लात मार दी.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में क्राइम
UP Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस एक चोरी के मामले में गौरव नाम के युवक को पूछताछ के लिए उसके घर से ले गई. परिवार के मुताबिक, गौरव की पत्नी अंजलि लगभग साढ़े आठ महीने की गर्भवती थी. जब पुलिस गौरव को लेकर जा रही थी, तो अंजलि पुलिसकर्मियों से उसे न ले जाने की गुहार लगाती रही. परिवार का आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने अंजलि को धक्का दिया और पेट पर लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.
कहा जा रहा है कि अंजलि बार-बार अपनी हालत का हवाला देकर पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस गौरव को अपने साथ ले गई. अंजलि बार-बार कह रही थी कि उसके पति ने ऐसा कुछ नहीं किया है. पुलिसकर्मी ने महिला के पेट पर लात मार दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उसने एक बेटे को जन्म दिया.
हालांकि प्रसव के बाद उसकी हालत और खराब हो गई. बाद में उसे फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नवजात की हालत भी गंभीर बताई गई और उसे आगे के इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया. अंजलि की मौत की खबर गांव पहुंची तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया. परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है.
मामला बढ़ने के बाद फिरोजाबाद के एसएसपी ने दो सब-इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है. हालांकि पुलिस की ओर से महिला के साथ मारपीट के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में बाहरी चोट का उल्लेख नहीं है. इसलिए अंजलि की मौत की वास्तविक वजह और पुलिस कार्रवाई की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
ये भी पढ़ें: Agra: ‘मेरी पत्नी मुझे पीटती है’: दो पति पहुंचे आगरा पुलिस स्टेशन, अपनी पत्नियों से सुरक्षा करने की लगाई गुहार
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…