<
Categories: मनोरंजन

‘एक्शन सीन शूट करने में…’ बिग बॉस के सेट पर आम्रपाली ने खोला राज, मनोज तिवारी-रवि किशन को लगे 6 घंटे

Bigg Boss 20: हाल ही में आम्रपाली ने बिग बॉस के घर में एक मजेदार किस्सा सुनाया कि कैसे रवि किशन और मनोज तिवारी ने एक एक्शन सीन शुरू करने के लिए 6 घंटे का समय लिया था. इसके बाद निरहुआ ने मजेदार तरीका निकाला और फिर सीन शूट हुआ.

Bigg Boss 20: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में अपने पुराने दिनों के किस्से शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी हंस पड़े. मामला इतना दिलचस्प था कि एक फाइट सीन को शूट करने में करीब छह घंटे की देरी हो गई थी. आम्रपाली ने यह किस्सा सुनाने से पहले कहा, ‘मैं आपको एक कहानी सुनाती हूं. आप सब हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.’

एक पंच ने रोक दी पूरी शूटिंग

आम्रपाली ने बताया कि फिल्म में मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच एक फाइट सीन शूट होना था. दोनों फिल्म में एक-दूसरे के खिलाफ थे. सीन तैयार था, कलाकार तैयार थे और पूरी टीम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार बैठी थी लेकिन एक छोटी सी बात पर पेंच फंस गया, वो बात थी कि पहला पंच कौन मारेगा? आम्रपाली ने बताया, ‘एक फाइट सीन था. पूरे दिन शूटिंग रुकी रही. क्यों? बस एक वजह से कि पहला पंच कौन मारेगा?’

इसके बाद दोनों कलाकारों की अपनी-अपनी दलील थी. आम्रपाली के मुताबिक, ‘मनोज भैया ने सीन के बारे में कहा कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है इसलिए पुलिस पहले मारेगी. रवि भैया ने कहा कि जब पिछले डायलॉग में ही यह तय हो चुका है कि ‘यह मेरा इलाका है’, तो कोई मुझे कैसे मार सकता है?’ अब मामला सिर्फ एक पंच का था लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि शूटिंग आगे ही नहीं बढ़ पा रही थी.

निरहुआ ने निकाला मजेदार रास्ता

जब बात नहीं बनी तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बीच में आकर मामला सुलझाने की कोशिश की. आम्रपाली ने बताया, ‘फिर दिनेश जी बीच में आए.’ उन्होंने एक ऐसा आइडिया दिया जिससे दोनों एक्टर्स का विवाद भी खत्म हो जाए और सीन भी शूट हो सके. आम्रपाली के मुताबिक, ‘दिनेश जी ने कहा कि मनोज और रवि, तुम दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए पंच उठाओ और तब तक मैं तुम्हें बचाने के लिए बीच में आ जाऊंगा.’ हालांकि इसके बाद भी सीन की शुरुआत कैसे होगी, यह तय करना बाकी था. आखिरकार करीब छह घंटे बाद एक समाधान निकला. आम्रपाली ने कहा, ‘छह घंटे बाद, आखिरकार यह तय हुआ कि पहला पंच दिनेश जी को लगेगा और फिर लड़ाई शुरू होगी. वरना शूटिंग आगे नहीं बढ़ेगी.’

कौन सी फिल्म का है किस्सा?

आम्रपाली जिस फिल्म का किस्सा सुना रही थीं, वह 2012 की भोजपुरी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ थी. फिल्म का निर्देशन हैरी फर्नांडीस ने किया था. इसमें रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव के अलावा रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और रिंकू घोष भी नजर आई थीं. फिल्म में मनोज तिवारी ने इंस्पेक्टर गंगा सिंह, रवि किशन ने जमुना प्रसाद और दिनेश लाल यादव ने सरस्वतीचंद्र का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें: ‘इनकी तिजोरी…’ Bigg Boss 20 के घर में देवरानी-जेठानी; माही विज को लूटने की फिराक में कनिका मान

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST