UP Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चमनगंज में दिवंगत पिता के दोस्त ने लड़की की वीडियो के नाम पर उससे ठगी की. इसके अलावा उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा. साथ ही कहा कि वो उसे दूसरी पत्नी बनाकर रखेगा और फ्लैट भी दिलाएगा.
कानपुर में वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल
UP Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां चमनगंज में एक युवती ने अपने दिवंगत पिता के दोस्त पर आरोप लगाया है कि उसने नहाते समय युवती का वीडियो बना लिया. इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा और आपत्तिजनक मांग करने लगा. आरोप है कि उसने पांच लाख रुपयों की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं देगी, तो उसकी वीडियो वायरल कर देगा. धीरे-धीरे उसने सोने की चेन और 15 हजार रुपये ले लिए. आरोपी ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव भी दिया. बता दें कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसने युवती ये किस करने और उसे दूसरी पत्नी बनने के लिए कहा. साथ ही उसे फ्लैट दिलाने के लिए भी कहा.
पीड़िता ने बताया कि शानू उर्फ तौफीक होजरी व्यापारी है. वो उसके पिता के साथ कारोबार करते था और उनका दोस्त था. इसके कारण उसका घर में आना-जाना था. युवती और उसके भाई-बहन उसे अंकल कहते थे. बीमारी के कारण कुछ समय पहले युवती के पिता की मौत हो गई. पिता की मौत के बाद भी वो परिवार से मिलता जुलता रहा.
युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने पहले शानू ने उसे मैसेज किया और बताया कि उसका नहाते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है. युवती घबरा गई और उसने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने को कहा. साथ ही उससे मदद की मांग की कि उस वीडियो को वायरल होने से रोकने में मदद करें. इसके बाद शानू ने उसे फोन कर धमकाया. उसने धमकी दी कि वो उस वीडियो को उसके घरवालों को भेज देगा. अगर वो इसे रोकना चाहती है, तो पांच लाख रुपये दे.
इसके बाद उसने सोने की चेन और 15 हजार रुपये आरोपी को दिए. उसके बाद उसने कुछ दिन बाद फिर से फोन किया और कहा कि वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति नहीं मान रहा है. पीड़िता डर गई, तो उसने कहा डरो मत, मुझे एक किस दो क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूं, इसके बाद सादी कर ले. ममैं सब कुछ संभाल लूंगा. जब लड़की ने कहा कि तुम पहले से शादीशुदा हो, तो उसने उसे दूसरी पत्नी बनाने और फ्लैट दिलाने की बात कही. वो युवती करो परेशान करने लगा.
युवती ने अपने भाई को पूरी बात बताई, तो उन दोनों ने उसे बहाने से मोतीझील के पास मिलने के लिए बुलाया. उन्होंने उसे पकड़कर चमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया. दोनों के बीच समझौता हुआ और फिर भी उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं, तो पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से इस बारे में शिकायत की. उन्होंने चमनगंज थाने में पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए.
PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…
एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत…
IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…
Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…
वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…
Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…