<

Dhruv Jurel Breaks Dhoni Record: कोलंबो में जुरेल का ऐतिहासिक शतक! टूट गया धोनी का ‘महारिकॉर्ड’, बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज!

IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने ऐतिहासिक शतक ठोक एमएस धोनी का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जानिए कैसे नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर जुरेल बने नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज.

Dhruv Jurel New Record | Dhruv Jurel Century: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने खेले जा रहे भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इसके साथ ही कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित की. 

श्रीलंका में नंबर 7 पर जुरेल का बड़ा धमाका

आपको बता दें कि ध्रुव जुरेल श्रीलंका की धरती पर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए श्रीलंका में 76 रन बनाए थे. जुरेल ने 171 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

इसी के साथ, श्रीलंका में 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले साल 2017 में हार्दिक पांड्या ने पल्लेकेले में 108 रनों की पारी खेली थी.

श्रीलंका में नंबर 7 पर सर्वोच्च टेस्ट स्कोर (भारतीय बल्लेबाज):

  • ध्रुव जुरेल: 115* रन
  • एमएस धोनी: 76 रन
  • रिद्धिमान साहा: 67 रन

ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर धोनी को पछाड़ा

दूसरी तरफ, ऋषभ पंत ने विदेशी (और तटस्थ) मैदानों पर बतौर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी के नाम विदेशी जमीं पर 2,496 रन दर्ज थे, जिसे पंत ने पार कर लिया है. इस सूची में 1,209 रनों के साथ फारुख इंजीनियर तीसरे स्थान पर हैं.

भारत ने बनाए 503 रन

कोलंबो में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. जुरेल के नाबाद 115 रनों के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की शतकीय पारी खेली. ऋषभ पंत ने 63 रन और शुभमन गिल ने 50 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST

IND vs WI: शुभमन गिल ने धोनी-गांगुली की बराबरी कर मचाया तहलका, 7वीं बार किया कारनामा; देखते रह गए कोहली और रोहित

IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…

Last Updated: October 4, 2026 11:38:32 IST

Arshdeep Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए अर्शदीप सिंह, माता-पिता से भी नहीं की शर्म; शादी की तारीख भी हुई पक्की?

Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…

Last Updated: October 4, 2026 11:19:41 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST