<

फ्री में नहीं दी भूजा, कड़े से मार-मारकर कर डाली शख्स की हत्या, दिल दहला देगी देवरिया की ये वारदात

Crime News: देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां भूजा न देने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई.

UP Crime News: देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के महरौना कस्बे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सिर्फ भूजा (भुना चना) मुफ्त में न देने के कारण एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में सनसनी फैला दी, बल्कि यह भी सवाल खड़े कर दिए कि मामूली बातों पर लोग कितने क्रूर और हिंसक हो सकते हैं। लार थाना क्षेत्र के महरौना गांव का रहने वाला राजू पाल कस्बे में देसी शराब की दुकान के पास भूजा बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था। बीते 2 सितंबर की रात दिव्यांशु सिंह, पंकज राजभर और विशाल नाम के तीन युवक शराब पीने के बाद राजू के पास पहुंचे और उससे फ्री में भूजा देने की मांग की।

बेरहमी से की गई हत्या

जब राजू ने इनकार किया, तो कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। रात को जब राजू पाल अपनी दुकान बंद कर पैदल अपने घर लौट रहा था, तो रास्ते में पहले से घात लगाए तीनों अभियुक्तों ने सुनसान जगह पर उस पर हमला कर दिया। लकड़ी के कड़े और अन्य हथियारों से उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लार पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी विशाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कत्ल हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

जानिए क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या के पीछे मुख्य वजह मृतक द्वारा फ्री में भूजा न देना ही सामने आई है। यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित साजिश की तरह अंजाम दी गई। यह मामला समाज के सामने एक कड़वा सच रखता है कि कैसे छोटी-छोटी बातों पर युवा उग्र और हिंसक हो रहे हैं। नशा, बेरोजगारी और कुंठा जैसी समस्याएं इस प्रकार की जघन्य घटनाओं को जन्म दे रही हैं। पुलिस की तत्परता और सजगता से इस हत्याकांड का जल्द खुलासा हुआ, लेकिन सवाल यह है कि क्या हम इस तरह की मानसिकता को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रहे हैं?

Heena Khan

Recent Posts

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST

एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है,…

Last Updated: April 8, 2026 17:49:31 IST

Video: नहीं देखा होगा आस्था का ऐसा रूप, हाथों-घुटनों के बल तिरुमाला मंदिर की 3500 सीढ़ियां चढ़ी महिला

Tirumala Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा…

Last Updated: April 8, 2026 17:43:16 IST

सादगी की मिसाल: टीकमगढ़ की सड़कों पर पोहा-जलेबी तलती दिखीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

इस वीडियो में उनकी कोई राजनीतिक चमक-धमक नहीं, बल्कि एक साधारण 'दीदी' का रूप दिखाई…

Last Updated: April 8, 2026 17:34:21 IST

Purnia University: डोसा प्लाजा में खुली ‘प्यार’ की पोल! प्रोफेसर और PhD छात्रा की नजदीकियों ने मचाया बवाल, बैठ गई इन्क्वारी!

Purnia University Professor Viral Video: एक ही प्लेट में डोसा खाना पूर्णिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर…

Last Updated: April 8, 2026 17:35:22 IST