<

दिवाली–छठ पर टिकट संकट! टिकट कांउटरों पर मचा हाहाकार, घर जाने को यात्री परेशान

Train Ticket Booking: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. खासकर दिवाली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए.

Ghaziabad Railway Station Crowd: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पहले से कहीं ज्यादा नजर आ रही है. खासकर दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर लोग अपने घर लौटने के लिए रेल यात्रा पर निर्भर हैं, लेकिन इस बार सफर करना पहले की तुलना में बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है.

भीड़ और वेटिंग लिस्ट की परेशानी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस बार यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों से कई गुना अधिक है. जिन लोगों ने समय रहते टिकट नहीं कराया, वे अब परेशान हैं. सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं कि हफ्तों तक प्रयास करने के बावजूद कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म पर इतनी भीड़ है कि पैरों रखने की जगह भी कम पड़ रही है.

प्रमुख ट्रेनों में कोई सीट नहीं

त्योहारों के दौरान जिन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा निर्भरता रहती है जैसे राजधानी एक्सप्रेस, तेजस, पूर्वा, मगध, संपूर्ण क्रांति, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली, गरीब रथ, महाबोधि और सीमांचल एक्सप्रेस उनकी सभी सीटें 18 से 24 अक्टूबर तक पहले ही फुल हो चुकी हैं. वेटिंग लिस्ट भी बंद हो गई है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

स्पेशल ट्रेनों से मिली राहत

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ राहत की कोशिश की है. दिल्ली–दरभंगा, आनंद विहार–गोरखपुर, आनंद विहार–भागलपुर और दिल्ली–मऊ एक्सप्रेस जैसी चार स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं. इनका गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव होगा और यात्रियों को उम्मीद है कि इनमें कुछ सीटें मिल सकती हैं.

तत्काल टिकट ही आखिरी सहारा

रेलवे का कहना है कि तत्काल कोटे से थोड़ी राहत मिल सकती है. एसी के लिए बुकिंग सुबह 8 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 10 बजे से खुलती है, लेकिन सेकंडों में ही टिकट खत्म हो जाते हैं. इसलिए यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले तैयारी कर लें.

ट्रेन में टिकट न मिलने के कारण लोग बसों और निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं. बस अड्डों पर भीड़ बढ़ गई है और किराए में भी इजाफा देखने को मिला है. इसके बावजूद यात्रियों का कहना है कि चाहे जैसे भी हो, त्योहार पर घर पहुंचना जरूरी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST