<

फ्री में नहीं दी भूजा, कड़े से मार-मारकर कर डाली शख्स की हत्या, दिल दहला देगी देवरिया की ये वारदात

Crime News: देवरिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां भूजा न देने पर एक शख्स की हत्या कर दी गई.

UP Crime News: देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के महरौना कस्बे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सिर्फ भूजा (भुना चना) मुफ्त में न देने के कारण एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में सनसनी फैला दी, बल्कि यह भी सवाल खड़े कर दिए कि मामूली बातों पर लोग कितने क्रूर और हिंसक हो सकते हैं। लार थाना क्षेत्र के महरौना गांव का रहने वाला राजू पाल कस्बे में देसी शराब की दुकान के पास भूजा बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था। बीते 2 सितंबर की रात दिव्यांशु सिंह, पंकज राजभर और विशाल नाम के तीन युवक शराब पीने के बाद राजू के पास पहुंचे और उससे फ्री में भूजा देने की मांग की।

बेरहमी से की गई हत्या

जब राजू ने इनकार किया, तो कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कर दिया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। रात को जब राजू पाल अपनी दुकान बंद कर पैदल अपने घर लौट रहा था, तो रास्ते में पहले से घात लगाए तीनों अभियुक्तों ने सुनसान जगह पर उस पर हमला कर दिया। लकड़ी के कड़े और अन्य हथियारों से उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लार पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी विशाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कत्ल हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

जानिए क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या के पीछे मुख्य वजह मृतक द्वारा फ्री में भूजा न देना ही सामने आई है। यह पूरी घटना एक पूर्व नियोजित साजिश की तरह अंजाम दी गई। यह मामला समाज के सामने एक कड़वा सच रखता है कि कैसे छोटी-छोटी बातों पर युवा उग्र और हिंसक हो रहे हैं। नशा, बेरोजगारी और कुंठा जैसी समस्याएं इस प्रकार की जघन्य घटनाओं को जन्म दे रही हैं। पुलिस की तत्परता और सजगता से इस हत्याकांड का जल्द खुलासा हुआ, लेकिन सवाल यह है कि क्या हम इस तरह की मानसिकता को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रहे हैं?

Heena Khan

Recent Posts

इंफ्लुएंसर के परिजनों पर हमला! अस्पताल में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Loni Hospital Firing: गाजियाबाद के लोनी में एक अस्पताल के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़…

Last Updated: November 14, 2026 15:52:56 IST

70 नाबालिग लड़कियों का किया यौन शोषण, ब्रिटेन में भारतीय मुस्लिम युवक को मिली 30 साल की सजा; दरिंदगी की कहानी सुन दहल जाएगा दिल

Indian student jailed in UK:ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर मार्टिन मैक्रॉब…

Last Updated: November 14, 2026 15:25:45 IST

10 साल पुराना रिश्ता, दो संदिग्ध मौतें और बंद कार… दिल्ली की इस घटना ने पुलिस को उलझाया, पुराने केस से भी जुड़े तार

Delhi Crime: दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 14, 2026 15:19:57 IST

Caught on Camera: रील शूट करने के लिए पिंजरे से निकाला बाघ, फिर शुरू हुआ खूनी खेल; 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Pakistan TikTok Video Tiger Attack: मृतक के पिता मुनीर अहमद की ओर से दर्ज कराई…

Last Updated: November 14, 2026 15:01:26 IST

मेरठ मुस्लिम पड़ोसी से शादी करने पर मचा बवाल, परिवार ने दर्ज कराया अपहरण का केस; लड़की ने कहा-मेरे पति…

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शहाना ने अपने पड़ोसी लक्ष्मण वाल्मीकि से परिवार…

Last Updated: November 14, 2026 14:14:27 IST