<

मां बनी जल्लाद, मासूम बच्चियों को दी ऐसी मौत; लाशें देख पिता की भी निकल गईं चीखें

UP Murder Case: बागपत जिले के टीकरी गांव में पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी के चलते एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है, दरअसल यहां एक मां ने अपनी तीन मासूम बेटियों को मौत की नींद सुला दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अब यूपी पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले का पता जब परिजनों को लगा तो मातम का महौल पसर गया।

3 बेटियों को दी दर्दनाक मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी गांव में मंगलवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपने तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें, मृतका तेज कुमारी बस चालक विकास की पत्नी थी। पति के साथ कलेश के चलते हुए उसने अपनी सात साल की बेटी गुंजन, दो साल की किट्टू और पांच महीने की बेटी मीरा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी फंदे से लटका लिया। 

महिला ने क्यों उठाया ऐसा कदम

बताया जा रहा है कि इस घटना के समय उसका पति घर के बाहर ही सो रहा था। पुलिस जाँच में इस बात का खुलासा हुआ है कि परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह की वजह से टेंशन में रह रहा था। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि महिला और उसका पति पिछले 24 घंटे से एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे थे। सबसे बड़ी वजह यह भी सामने आई कि तेज कुमारी अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा देना चाहती थी और उन्हें शहर में ही पढ़ाना चाहती थी, लेकिन उसका पति इसका विरोध करता था।

सेना के हाथ नेपाल की कमान, आपे से बाहर हुए Gen Z, PM-राष्ट्रपति आवास तक फूंक डाला

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और मानसिक तनाव ने भयावह रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह, मानसिक दबाव और आर्थिक तंगी को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुँचा जा सके।

Heena Khan

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST