<

घर से निकली डोली, ससुराल से उठी अर्थी, बेबस पिता ने बाइक पर लादा बेटी का शव, Video हुआ वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक महिला का शव उसके ससुराल में मिला। जिसके बाद उसके पिता शव को बाइक पर ले गए। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक मृत महिला के शव को बाइक पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना कड़ाधाम थाना क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद का पुरा मजरा मोहब्बतपुर जीता की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर किसी के मन में एक ही ख्याल है कि आखिर इस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ?  

दरवाजा तोड़ते ही निकली लाश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितेंद्र की पत्नी 45 साल की थी और वो बुधरानी घर पर अकेली रहती थीं। वहीं उनके पति दुबई में काम करता है। देवर राजेंद्र अपने पिता चंगूलाल के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जब बुधरानी घर से बाहर नहीं आईं तो पड़ोसियों को शक हुआ। इस दौरान आस-पास के लोगों ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही कोई आहट महसूस नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई तो कमरे में बुधरानी का शव पड़ा मिला।

इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसी बीच, जब शव गांव लाया गया, तो अंतिम संस्कार को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि बुधरानी की हत्या की गई है। हालाँकि, विवाद के बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया। 

वायरल हुआ वीडियो

वहीं जब बेटी का अंतिम संस्कार संस्कार कराया जा रहा था तो इस दौरान माहौल और खराब हो गया।  बताया गया कि ससुराल वाले शव लेकर घर से निकले, तभी रास्ते में मायके वालों ने बीच-बचाव किया और शव को बाइक पर लादकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो में एक व्यक्ति यह भी कहता दिख रहा है कि ट्रैक्टर न मिलने की वजह से वो शव को बाइक पर ले जा रहा है।

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST