UP Crime: उत्तर प्रदेश के हाथरस से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक 25 साल के बेटे ने शराब के नशे में घर में सो रही मां के साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया. कहा जा रहा है कि आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था.
Bhopal Crime: पड़ोसी ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
UP Crime: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस बारे में कहा आरोपी ने नशे की हालत में अपनी 63 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी के बड़े भाई की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं महिला को इलाज और जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि गुरुवार रात लगभग 9 बजे उनकी मां घर में सो रही थीं. इसी बीच आरोपी घर में आया और वो नशे की हालत में धुत था. उसने अपनी मां को काबू में कर उनके साथ दुष्कर्म किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद परिवार की तरफ से पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. आरोपी का नाम विजय बताया जा रहा है. वहीं जानकारी मिली है कि वो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था. सिकंदराराऊ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
सिकंदराराऊ क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. जांच प्रक्रिया में सामने आने वाले सबूतों और मेडिकल जांच की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे इस मामले में पूछताछ भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बैंक से आने वाली हर कॉल पर न करें भरोसा! ऐसे पहचानें असली और फर्जी फोन, RBI के इस नियम को जान लें
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…