UP Crime: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ही प्रेमी से अपनी बच्ची के साथ दरिंदगी कराई. उसकी पोल न खुले, इसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठाया.
मां ने कराया बेटी का रेप
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ममता को शर्मसार कर दिया है. यहां एक महिला का एक व्यक्ति के साथ अफेयर था. महिला की 13 वर्षीय बेटी ने उसे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. महिला की पोल न खुल जाए, इस डर से उसने अपनी ही 13 साल की बच्ची का अपने ही प्रेमी से रेप करवा दिया. ये मामला सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया स्थित एक गांव की है. 26 जून की शाम को एक मां ने अपने नाजायज रिश्ते को छिपाने के लिए अपनी ही बेटी का रेप करा दिया.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के पिता जयराम मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी और 13 वर्षीय बेची गांव में रहती है. 26 जून की शाम मां ने सामान लाने के बहाने बेटी को एक दुकान पर भेजा. इसी बीच उसने अपने प्रेमी तसव्वुर को घर पर बुलाया. जब बेटी घर पहुंची, तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया.
बेटी ने कहा कि वो इस बारे में पापा से शिकायत कर देगी, तो मां ने उसे डराया-धमकाया लेकिन वो नहीं मानी. इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी से उसका रेप करा दिया. प्रेमी तसव्वुर ने नाबालिग को जमीन पर पटककर उसकी मां के सामने ही उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया.
घटना के बाद आरोपी तसव्वुर और नाबालिग की मां फरार हो गई. बेटी ने अपने पिता को फोन कर इस बारे में बताया. इसके बाद पिता गांव लौटे और पुलिस को सूचना दी लेकिन सुनवाई न होने के कारण उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर मिश्रौलिया पुलिस ने POCSO समेत तमाम धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. साथ ही दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: UP Crime: आगरा में रिश्ते शर्मसार, एक साल की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका, पत्नी को भी दिया धक्का
FSSAI food safety violations: FSSAI की जांच में तीन कंपनियों के सामान में खामियां मिली…
Rise and Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में पवन सिंह की वापसी की चर्चाएं…
Kanya Pujan 2026: कन्या पूजन 2026 में जानें अष्टमी-नवमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…
Bigg Boss 20: इस वीकेंड के वार पर सलमान खान स्काउट के कान में थूकने…
Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे में सोने की चेन के लालच में दो दोस्तों…
Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…