<

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है. अभी जो रविवार और मंगलवार को छुट्टियां थीं. अब उसमें सोमवार यानी 19 अक्तूबर की भी छुट्टियां जोड़ी गई हैं.

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है. अब प्रदेश में 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महानवमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पहले 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी की छुट्टी घोषित की गई थी. अब सरकार ने नया आदेश जारी कर महानवमी की छुट्टी एक दिन पहले करने का फैसला लिया है.

सरकार की ओर से साल 2026 में होने वाली छुट्टियों की सूची 17 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. उस सूची में 20 अक्टूबर को महानवमी और दशहरे की छुट्टी तय की गई थी. अब नए आदेश के मुताबिक, 19 अक्टूबर को महानवमी के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा. 

पहले की तरह रहेंगी छुट्टियां

सरकार ने साफ किया है कि छुट्टियों की पुरानी सूची में सिर्फ इसी तारीख को बदला गया है. बाकी सभी छुट्टियां पहले की तरह ही रहेंगी. 19 अक्टूबर को नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस बदलाव के बाद लोगों को त्योहार की तैयारी और छुट्टी की योजना बनाने में आसानी होगी.

तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के दौरान तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे. इस दौरान वह धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. रविवार, 18 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री गोरक्षपीठ में होने वाली पारंपरिक निशा पूजा में शामिल होंगे. इसके बाद सोमवार, 19 अक्टूबर को महानवमी के दिन कन्या पूजन करेंगे. नवरात्र के इस विशेष अनुष्ठान में कन्याओं की पूजा की जाती है.

इसके बाद मंगलवार, 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री गुरु गोरक्षनाथ की विशेष पूजा करेंगे. दशहरे के दिन योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा की अगुवाई भी करेंगे. इस तरह त्योहार के तीनों दिन मुख्यमंत्री गोरखपुर में धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Flight Ticket: हवाई टिकट के मनमाने दाम पर लगेगी लगाम! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट से भी मिली मंजूरी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

UP Sweets New Rule: अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी यूज बाय डेट, यूपी में नया नियम लागू, जानें क्या बदला

UP Sweets New Rule: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से खुली और पैक्ड मिठाइयों…

Last Updated: October 16, 2026 19:33:15 IST

Evergreen Song: तीन पुराने गानों को जोड़कर बना था ‘एक चतुर नार’, किशोर कुमार और मन्ना डे की जुगलबंदी आज भी है सुपरहिट

Evergreen Song: साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'पड़ोसन' का गाना एक चतुर नार को…

Last Updated: October 16, 2026 19:14:59 IST

बागेश्वर के इस प्राचीन मंदिर में लगी आग, नवरात्र के बीच श्रद्धालुओं को लगा झटका, जानिए क्यों खास है यह प्राचीन धाम

Uttarakhand temple accident: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…

Last Updated: October 16, 2026 19:03:17 IST

Flight Ticket: हवाई टिकट के मनमाने दाम पर लगेगी लगाम! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट से भी मिली मंजूरी

Flight Ticket Price: त्योहारों के मौसम में सफर करने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करना…

Last Updated: October 16, 2026 18:03:58 IST