<

UP IAS Transfer List: यूपी में IAS अफसरों का तबादला, बरेली-बस्ती-प्रयागराज समेत कई जगह नए अधिकारी तैनात; देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

UP IAS Transfer List:  उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए.

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए. इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. सबसे अहम बदलाव गोरखपुर, बरेली और बस्ती मंडल में देखने को मिला, जहां नए मंडलायुक्तों की नियुक्ति की गई है.

सरकार के आदेश के अनुसार इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं शम्भु कुमार को बरेली मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वैभव श्रीवास्तव अब बस्ती के नए मंडलायुक्त होंगे. इसके अलावा डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

कई विभागों में बदली गई जिम्मेदारियां

प्रशासनिक फेरबदल में अनिल ढींगरा को आवास आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है. इसके साथ ही उन्हें अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. रवीन्द्र को प्रमुख सचिव कृषि के पद के साथ कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है.इसी क्रम में प्रकाश बिन्दु को उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (PCDF) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. भूपेन्द्र एस. चौधरी अब प्रशासनिक सुधार विभाग में सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

इन अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं. सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.वहीं पुष्प राज सिंह को नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि डॉ. बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है.

प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश

सरकार का मानना है कि इन तबादलों से विभिन्न विभागों और मंडलों में प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा. नई तैनाती के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST