Kanpur Pregnant Woman Death: कानपुर के घाटमपुर में 25 वर्षीय गर्भवती युवती का शव आम के बगीचे में मिला. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि मौत और बच्चे के पिता की जांच जारी है.
दो प्रेमी...लाश की पेट में किसका था बच्चा, सोलह श्रृंगार कर मरी महिला; कौन है कातिल?
Kanpur Pregnant Woman Death: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के घाटमपुर में आम के बगीचे से एक 25 साल की लड़की की लाश मिली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हुआ कि महिला 6 महीने की गर्भवती थी. उसकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की करीब 6 महीने की गर्भवती थी. उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाया है. जिसके बाद पुलिस ने सच सामने लाने के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 50 साल का गोलू पांडे और दूसरे गांव के 28 साल के प्रांजल पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों का युवती के साथ अफेयर चल रहा था. फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में है.
पुलिस के मुताबिक, युवती दोनों युवकों के साथ संपर्क में थी. गर्भवती होने के बाद वह दोनों ने शादी की गुहार लगा रही थी. साथ ही बच्चे की जिम्मेदारी लेने के बारे में भी बात कर रही थी. युवती का कहना था कि दोनों में से किसी एक को उससे शादी कर लेनी चाहिए. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि गर्भ में पल रहा बच्चा किसका है?
पुलिस इस सवाल का जवाब पाने के लिए दोनों आरोपियों के DNA से मिलान करने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट सामने आने के बाद पता लगेगा कि बच्चे का पिता कौन था? इसी के आधार पर पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी. घाटमपुर थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का खुलासा नहीं हुआ है. इसी लिए बिसरा को सुरक्षित कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा ने फिर पति पर साधा निशाना, बोलीं, ‘शुगर डैडी’; गोविंदा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ‘अपनी हद में…’
परिवारवालों के मुताबिक, युवती अपनी गर्भाव्सथा को लेकर काफी परेशान थी. गांव के लोगों से बचकर रहने की कोशिश कर रही थी. जैसे-जैसे महीने आग बढ़ रहे थे, उसके लिए गांव में रहना मुश्किल हो गया था. इसी के बाद तीन दिन पहले वह लापता हो गई. अगले दिन सुबह उसका शव आम के बगीचे से मिला. जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया. पिता ने दोनों युवकों पर हत्या का शक जताया.
ये भी पढ़ें: Yash Praise Kiara Advani: कियारा को लेकर टेंशन में रहते थे यश, बॉडीगार्ड की तरह रखी ख्याल
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…