<
Categories: मनोरंजन

Video: मेरे पापा ने मुस्लिम…फिर मुझे काफिर क्यों कहा? ट्रोलिंग से टूटा एक्ट्रेस फारिया अब्दुल्ला का सब्र

Faria Abdulla Video: तेलुगु एक्टर फारिया अब्दुल्ला हैदराबाद के बोनालू सेलिब्रेशन में शामिल होने पर हुई ट्रोलिंग का जवाब देते हुए एक इमोशनल सोशल मीडिया वीडियो में रो पड़ीं. वह 10 अगस्त को मिरालम मंडी के श्री महांकालेश्वर अम्मावरी मंदिर में बोनालू फेस्टिवल में शामिल हुईं.

Faria Abdulla Video: तेलुगु एक्ट्रेस फारिया अब्दुल्ला एक धार्मिक विवाद के बाद भावुक हो गईं. हैदराबाद के बोनालू उत्सव में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया. कुछ यूजर्स ने उनके मुस्लिम बैकग्राउंड को लेकर सवाल उठाए और यहां तक कि उन्हें काफिर भी कहा. इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया वीडियो में अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके लिए धर्म से ज्यादा जरूरी प्यार, शांति और इंसानियत है.

बोनालू में शामिल हुईं फारिया

10 अगस्त को फारिया हैदराबाद के मिरालम मंडी स्थित श्री महांकालेश्वर अम्मावरी मंदिर में बोनालू सेलिब्रेशन में शामिल हुईं. पारंपरिक कपड़े पहनकर उन्होंने बोनम लिया और भक्तों के साथ उत्सव का हिस्सा बनीं. मंदिर में डप्पू की धुन पर उनका डांस भी कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जहां कई लोगों ने उनके इस अंदाज की तारीफ की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके धर्म को लेकर सवाल खड़े कर दिए. लोगों के एक वर्ग ने एक मुस्लिम बैकग्राउंड से आने वाली अभिनेत्री के हिंदू त्योहार में शामिल होने पर आपत्ति जताई.

मेरे पापा कन्वर्टेड मुस्लिम हैं –  रोते हुए दिया जवाब

ट्रोलिंग से आहत फारिया ने इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी परवरिश और परिवार के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता जन्म से हिंदू थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम अपनाया. फारिया ने कहा कि उनके पिता ने अपनी पसंद और विश्वास के कारण इस्लाम स्वीकार किया था.

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार से अलग-अलग धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों को समझना सीखा है. उनके मुताबिक, किसी दूसरे समुदाय की संस्कृति और परंपरा को सम्मान देना अपने धर्म को छोड़ना नहीं है. फारिया ने आलोचकों के लिए भी नफरत के बजाय प्यार का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि वह प्यार, एकता और शांति में विश्वास रखती हैं और उनसे नफरत करने वालों के लिए भी अच्छा चाहती हैं.

‘अल्लाह का मतलब रोशनी बताया था मां ने’

फारिया ने अपनी बचपन की एक याद भी साझा की. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने अपनी मां से पूछा था कि अल्लाह शब्द का क्या मतलब है. उनकी मां ने जवाब दिया था कि इसका मतलब रोशनी है. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें प्रकृति और दुनिया की खूबसूरती में भी आध्यात्मिकता दिखाई देती है. फारिया ने यह भी बताया कि वह मल्टीकल्चरल माहौल में पली-बढ़ी हैं और मंदिर समेत अलग-अलग धार्मिक स्थानों को हमेशा पवित्र मानती रही हैं. उन्होंने कहा कि पहली बार बोनालू का अनुभव करना उनके लिए अपनी संस्कृति से जुड़ने जैसा था.

क्या है बोनालू?

बोनालू तेलंगाना का प्रसिद्ध पारंपरिक हिंदू लोक उत्सव है, जो देवी महाकाली को समर्पित होता है. यह मुख्य रूप से हैदराबाद, सिकंदराबाद और तेलंगाना के अन्य हिस्सों में मनाया जाता है. फारिया के मुताबिक, इस उत्सव में शामिल होना उनके लिए धार्मिक विवाद नहीं, बल्कि उस संस्कृति का हिस्सा बनने का अनुभव था जिसमें वह बड़ी हुई हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST