<

मेरी पत्नी बीमार है, तो मैं तुम्हारे साथ… महिला स्टाफ के साथ गंदी बातें कर रहा था संचालक, गिरफ्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ अभद्र बातें करता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में निजी स्कूल संचालक ने महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी की.

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला टीचर के साथ गंदी बातें करता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि वो निजी स्कूल संचालक है, जो महिला स्टाफ को परेशान कर रहा था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में संचालक कथित तौर पर महिला कर्मचारी से अपनी निजी जिंदगी का हवाला देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं.

वीडियो में वह कथित तौर पर कहता है, ‘मेरी पत्नी बीमार है… इसलिए मैं तुम्हारे साथ हमबिस्तर होना चाहता हूं.’ बातचीत का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसका वीडियो पुलिस ने शेयर किया है.

महिला स्टाफ से आपत्तिजनक बातचीत

वीडियो में स्कूल संचालक और महिला कर्मचारी के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है. हालांकि हम वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियां और बातचीत का दावा नहीं करते हैं. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया था. मामले में सामने आए आरोपों के मुताबिक, महिला कर्मचारी के साथ इस तरह की बातचीत किए जाने को लेकर स्कूल संचालक पर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने कुशीनगर के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के मोतीछापर निवासी दिनेश राय पुत्र शारदा राय को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Viral Video: फैन की होती रही बेइज्जती, चुपचाप मुंह बंद कर खड़े रहे सलमान खान; वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST