Viral Video: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला टीचर के साथ गंदी बातें करता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि वो निजी स्कूल संचालक है, जो महिला स्टाफ को परेशान कर रहा था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में संचालक कथित तौर पर महिला कर्मचारी से अपनी निजी जिंदगी का हवाला देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं.
वीडियो में वह कथित तौर पर कहता है, ‘मेरी पत्नी बीमार है… इसलिए मैं तुम्हारे साथ हमबिस्तर होना चाहता हूं.’ बातचीत का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.
महिला स्टाफ से आपत्तिजनक बातचीत
“मेरी पत्नी बीमार है… इसलिए मैं तुम्हारे साथ हमबिस्तर होना चाहता हूं”
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक निजी स्कूल संचालक का महिला स्टाफ के साथ अभद्र बातचीत का मामला सामने आया है।
निजी स्कूल के संचालक दिनेश राय ने महिला स्टाफ से बेहद आपत्तिजनक बातें कीं। वीडियो भी सामने आया है,…
— Priya singh (@priyarajputlive) October 2, 2026
वीडियो में स्कूल संचालक और महिला कर्मचारी के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है. हालांकि हम वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियां और बातचीत का दावा नहीं करते हैं. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया था. मामले में सामने आए आरोपों के मुताबिक, महिला कर्मचारी के साथ इस तरह की बातचीत किए जाने को लेकर स्कूल संचालक पर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.
वायरल वीडियो की जांच जरूरी
सोशल मीडिया पर किसी वीडियो के वायरल होने के बाद उसकी सत्यता और पूरी घटना के संदर्भ की पुष्टि करना जरूरी होता है. फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर ही कई दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान और पुलिस या प्रशासन की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी. महिला कर्मचारी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत की गई है या नहीं, इसे लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है.
ये भी पढ़ें: Salman Khan Viral Video: फैन की होती रही बेइज्जती, चुपचाप मुंह बंद कर खड़े रहे सलमान खान; वीडियो ने खड़े किए कई सवाल