Live TV
Search
Home > देश > ताजमहल में 3 साल के बच्चे को लेकर बवाल! आधार कार्ड पर अड़े CISF जवान, पर्यटक के साले की पिटाई का आरोप

ताजमहल में 3 साल के बच्चे को लेकर बवाल! आधार कार्ड पर अड़े CISF जवान, पर्यटक के साले की पिटाई का आरोप

Watch Video: ताजमहल घूमने दिल्ली से आया एक परिवार रविवार को एक विवाद में फंस गया. दरअसल परिवार का 5 साल का मासूम बच्चा खो गया. बच्चे की पहचान को लेकर CISF जवानों और पर्यटक के बीच विवाद बढ़ गया.

Written By:
Published: November 23, 2026 12:52:25 IST
Last Updated: November 23, 2026 12:52:25 IST

Mobile Ads 1x1

Watch Video: दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल घूमने का सपना लेकर दिल्ली से आया एक परिवार रविवार को ऐसे विवाद में फंस गया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जिस स्मारक की खूबसूरती को देखने के लिए परिवार आगरा पहुंचा था, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार और मारपीट के आरोपों ने माहौल गर्म कर दिया. मामला महज तीन साल के बच्चे की पहचान से शुरू हुआ लेकिन देखते ही देखते CISF जवानों और पर्यटक के बीच विवाद बढ़ गया.

दिल्ली निवासी साजिद अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका तीन साल का बेटा अचानक स्मारक के अंदर करीब पांच मिनट के लिए लापता हो गया. परिवार की सांसें अटक गईं। काफी तलाश के बाद एक CISF अधिकारी ने बच्चे को ढूंढ निकाला लेकिन बच्चे के मिलने के बाद भी परिवार की परेशानी खत्म नहीं हुई।

बेटे को पहचानने के लिए मांगे कागजात

साजिद के मुताबिक, बच्चे को सौंपने से पहले उनसे उसकी पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड मांगा गया. उन्होंने अपने मोबाइल में बेटे के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं. इसके अलावा बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी दिखाया, ताकि पिता और बेटे का रिश्ता साबित हो सके लेकिन उनका आरोप है कि कर्मचारी आधार कार्ड दिखाने की जिद पर अड़ा रहा. साजिद ने दावा किया कि उन्हें यहां तक कहा गया कि अगर जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाए तो बच्चा चार दिन बाद ही वापस मिलेगा. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई.

मोबाइल छीना और पिटाई का आरोप

विवाद ने कुछ ही देर में गंभीर रूप ले लिया. साजिद का आरोप है कि CISF जवानों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साले आजाद की बेरहमी से पिटाई की. मारपीट इतनी गंभीर थी कि आजाद बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. साजिद ने आरोप लगाया कि जवानों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की.

CISF ने आरोपों को बताया गलत

दूसरी तरफ CISF के एक अधिकारी ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है. अधिकारी के मुताबिक, विवाद बच्चे के दस्तावेजों को लेकर नहीं बल्कि VIP गेट के इस्तेमाल को लेकर हुआ था. मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. स्मिता एस कुमार ने कहा कि उन्हें पर्यटक और CISF कर्मियों के बीच हुए विवाद की जानकारी मिली है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. CISF कमांडेंट से भी जवाब लिया जाएगा और दिल्ली में संबंधित अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav Convoy Accident: बाल-बाल बचे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद के काफिले में बड़ा हादसा; 5 लोग घायल

MORE NEWS