<

UP Politics: चुनाव से पहले BJP को झटका! भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों के साथ सपा में शामिल, साथ आया 300 गाड़ियों का काफिला

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है. भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला ने अपने बेटों, कई ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों और लगभग 2000 समर्थकों के साथ सपा जॉइन कर ली है.

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं का दल-बदल अभियान शुरू हो गया है. गुरुवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्‍यालय में गोंडा के भाजपा नेता भवानी भीख शुक्‍ला अपने पांच बेटों के साथ साइकिल पर सवार हो गए. सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग के दौरान जय भवानी के नारे भी लगे. वे सपा में अकेले नहीं आए हैं. उनके पांच बेटे भी साथ आए हैं. कहा जा रहा है कि इनके साथ में लगभग 2000 अन्य लोग भी सपा में आए हैं क्योंकि कार्यक्रम के दौरान 300 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला आता देखा गया था.

भवानी भीख शुक्‍ला जिला पंचायत सदस्‍य हैं. उन्‍हें पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी बताया जाता है. वह करीब 26 सालों से ब्‍लॉक प्रमुख पद से जुड़े हैं. उनकी पत्‍नी जुगरानी कटरा बाजार की ब्‍लॉक प्रमुख हैं. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1999 में भाजपा से हुई. 2009 से 2012 तक वह बसपा में रहे. 2012 से 2017 तक सपा का साथ दिया. 2017 में सपा छोड़कर वह भाजपा में दोबारा आ गए थे. अब एक फिर उनका मन बदला है और उन्‍होंने सपा में वापसी कर ली है.

कटरा विधायक से हुआ था विवाद

भवानी शुक्‍ला पांच बेटों भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला और शंकर भगवान शुक्ला को भी अपने साथ सपा में ले आए हैं. गोंडा के कटरा से विधायक बावन सिंह से विवाद के बाद भवानी भीख शुक्ला चर्चा में आए थे. उनका आरोप है कि विधायक उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं. उनके मुताबिक,एक साल पहले उनके ब्‍लॉक में परिवार के साथ मारपीट की गई. आज तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इन्‍हीं सबसे परेशान होकर भवानी शुक्‍ला ने भाजपा छोड़कर दोबारा सपा जॉइन करने का फैसला किया.

2000 समर्थकों की सदस्यता

भवानी शुक्‍ला और उनके पांच बेटों के अलावा कई गांव प्रधान, जिला पंचायत सदस्‍य, बीडीसी और अन्‍य समर्थकों ने भी सपा की सदस्‍यता ग्रहण की. बताया जा रहा है कि भवानी शुक्‍ला के साथ लगभग 2 हजार समर्थक गोंडा से लखनऊ आए. इस दौरान लगभग 300 वाहनों का काफिला देखा गया.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Citizenship: प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को बड़ा झटका, 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश; जानें किस देश के नागरिक हैं आमिर खान के भतीजे

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कसारी-मसारी बनेगा कृष्णपुरी, गरीबों को मिलेंगे 602 आवास

CM Yogi Big announcement in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के…

Last Updated: October 15, 2026 17:07:31 IST

IND vs WI 5th T20: अर्शदीप सिंह की चोट के बाद क्या भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? जानिए पूरा मामला

Arshdeep Singh Injury Update: भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह की…

Last Updated: October 15, 2026 16:55:47 IST

कैसे आया जियो शुरू करने का आइडिया? ईशा अंबानी ने सुनाई कहानी, एक शिकायत से शुरू हुआ जियो का सफर

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ का…

Last Updated: October 15, 2026 16:53:13 IST

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग?

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 15, 2026 16:50:31 IST

Jailer 2 Review: 75 की उम्र में भी रजनीकांत का जलवा बरकरार, कैमियो की भरमार; कहानी में रह गई कमी

Jailer 2 Review: 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत का दमदार अंदाज दर्शकों को…

Last Updated: October 15, 2026 16:44:11 IST

UP Panchayat Election 2026: तीन महीने में चुनाव कराने का आदेश, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की बढ़ी चुनौती

UP Panchayat Election 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव…

Last Updated: October 15, 2026 16:29:34 IST