<

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद लोग सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. कहा जा रहा है कि वहां उनसे 10000 रुपये मांगे गए. न दे जाने पर भगा दिया गया. महिला ने अस्पताल के गेट के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि यहां एक गर्भवती महिला को प्रसव का दर्द हुआ, तो घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. आरोप है कि अस्पताल में महिला को भर्ती नहीं किया गया. भर्ती करने के लिए परिजनों से 10000 रुपये मांगे गए. पैसे न दे पाने के कारण उन्हें भगा दिया गया. इसके बाद महिला ने आखिरकार अस्पताल के गेट के पास ही बच्चे को जन्म दे दिया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और वहां मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिला प्रसव पीड़ा के बीच सरकारी अस्पताल पहुंची थी. परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए उनसे 10 हजार रुपये की मांग की गई. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए उन्होंने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई.

अस्पताल के बाहर बच्चे का जन्म

आरोप है कि पैसे देने से मना करने के बाद महिला को अस्पताल से बाहर जाने के लिए कह दिया गया. उस वक्त उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी और प्रसव पीड़ा भी तेज हो चुकी थी. परिवार महिला को लेकर अस्पताल के बाहर पहुंचा ही था कि उसने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया. 

लोगों ने उठाए सवाल

अस्पताल के गेट के पास प्रसव होने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना का वीडियो या तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. लोगों ने सवाल उठाया कि जिस जगह गर्भवती महिला को सुरक्षित चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए थी. वहां उसे कथित तौर पर अस्पताल से बाहर क्यों जाना पड़ा.

बच्चे ने नहीं खोली आंख

इतना ही नहीं जन्म के बाद बच्चा न ही रोया और न ही उसने आंखें खोलीं. इस बात से उसके घरवाले काफी परेशान हो गए. उन्होंने उस बच्चे को जगाने की काफी कोशिश की. अंतत: उन्हें लगा कि बच्चा मर चुका है. अफरातफरी देखते हुए डॉक्टर बाहर आई. परिवार की एक महिला ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया. इसी बीच बच्चे ने भी आंखें खोलीं. एक अन्य महिला अस्पताल से आई और उसने बच्चे को गोद में उठाकर महिला से अंदर चलने को कहा. 

ये भी पढ़ें: पहले की पत्नी की हत्या, घर में ही जलाया शव, फिर यमुना में बहाईं हड्डियां; ऐसे खुला खौफनाक राज

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST