<

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा छापा; ब्लैक मनी केस में मचा हड़कंप!

Azam Khan Jauhar University Raid: ED ने आजम खान से जुड़े मामलों में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की. जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

Azam Khan Jauhar University Raid: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़ा एक्शन लिया. जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के साथ-साथ दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट पर फोकस

ED की यह कार्रवाई आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के आसपास केंद्रित बताई जा रही है. एजेंसी की टीमें ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के ठिकानों पर भी जांच कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांच का मकसद वित्तीय लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड और फंडिंग से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करना है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कागजी दस्तावेजों के साथ डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की.

सरकारी ठेकों के पैसों से जुड़ी जांच

जांच एजेंसियों के अनुसार, मामला सरकारी ठेकों में कथित वित्तीय अनियमितताओं और निजी ठेकेदारों के जरिए पैसों के कथित डायवर्जन से जुड़ा है. आरोप है कि कुछ ठेकेदारों ने सरकारी ठेकों से प्राप्त रकम का एक हिस्सा कथित तौर पर जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े कामों में लगाया. ED इसी कथित पैसों के लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पैसा कहां से आया, किन खातों में गया और उसका इस्तेमाल किन कामों के लिए किया गया.

ये भी पढ़ें: PM CARES Fund: 470 करोड़ तो सिर्फ ब्याज, पहली बार पीएम केयर फंड को किया गया पब्लिक; रकम देख रह जाएंगे हैरान

PMLA के तहत कार्रवाई, सबूत जुटाने में जुटी ED

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत चल रही जांच का हिस्सा है. ED का फोकस कथित अपराध की कमाई, संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन और उससे जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड पर है. फिलहाल छापेमारी जारी है और एजेंसी की ओर से बरामद दस्तावेजों या डिजिटल साक्ष्यों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. जांच आगे बढ़ने के साथ यह साफ होगा कि ED को किन वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े अहम सुराग मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Kashmira Shah Post: गोविंदा-सुनीता के बिगड़ते रिश्तों के बीच कश्मीरा का पोस्ट वायरल, प्यार पर उठाया सवाल

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST