Kashmira Shah on Govinda Sunita Relation: बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता आहूजा अक्सर गोविंदा के खिलाफ विवादित बयान देती हैं, जिसके कारण सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने गोविंदा को शुगर डैडी का टैग दिया. इसको लेकर गोविंदा ने भी नाराजगी जताई और उनसे सोच-समझकर बोलने के लिए कहा. वहीं इन सब के बीच उनके भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने भी एक पोस्ट किया है, जो चर्चा में है.
कश्मीरा ने शादी और बेवफाई को लेकर निराशा जाहिर की है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आज भी ‘सच्चा प्यार’ जैसी कोई चीज मौजूद है? बता दें कि कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक नोट लिखा था. इसमें उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले प्यार और रिश्तों के अस्तित्व पर सवाल उठाए.
कश्मीरा ने शेयर किया पोस्ट
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि क्या सच्चा प्यार ऐसा दिखता है. क्या सच में सच्चा प्यार मौजूद है. उन्होंने आगे लिखा कि क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसके लिए इतना कुछ करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा प्यार कहां है और वो इंसान कौन हैं, जो ऐसा प्यार करते हैं? शादियां टूटते और लोगों को एक-दूसरे को धोखा देते देखकर मैं बहुत निराश हूं. लगता है मुझे भी रियलिटी चेक की जरूरत है.’ कश्मीरा के इस पोस्ट को गोविंदा औरर सुनीता आहूजा के रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है.
किसे डेट कर रहे गोविंदा?
बता दें कि बीते काफी दिनों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच विवाद चल रहा है. सुनीता का आरोप है कि उनके पति गोविंदा किसी और को डेट कर रहे हैं, जो उम्र में उनसे काफी छोटी है. वे अक्सर विवादित बयान देती नजर आती हैं. कुछ दिनों पहले सुनीता ने अपनी शादी में कथित बेवफाई को लेकर खुलकर बात की. गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि गोविंदा ने इस रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया है.