UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 10 दिनों के दौरान यूपी में अधिकत तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.
UP Weather 14 April 2026: यूपी में 12 से शाम 4 बजे तक घर से निकलना है मना!
UP Weather Update 14 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही उत्तर प्रदेश में भी गर्मी और तेज धूप का प्रभाव बढ़ने लगा है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार,सुबह और शाम को मिलने वाली राहत भी कुछ दिनों की मेहमान है. इस सप्ताह के अंत तक या कहें वीकेंड तक यूपी ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाएगा. IMD के मुताबिक, दिन के साथ-साथ रात के भी तापमान में इजाफा होगा, जबकि पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से भी दिक्कत बढ़ने वाली है. कुल मिलाकर तापमान में इजाफा, आसमान साफ रहने से लगातार गर्मी और तीखी धूप लोगों की मुसीबत को बढ़ाएगी.
मौसम विभाग लखनऊ केंद्र के अनुसार, मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. हालांकि, इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आएगी, बल्कि उमस बढ़ने के आसार हैं. वहीं, मंगलवार को देश की राजधानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और मथुरा जैसे जिलों में ‘लू’ चलने की आशंका है.
IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 10 दिनों के दौरान मौसम तंत्र के अभाव में यूपी में शुष्क मौसम रहेगा और ऊपर से साफ आसमान होने से तेज धूप निकलेगी. ऐसे में गर्मी लोगों की परेशानी में इजाफा करेगा, साथ ही लू (Heat Wave) जैसी स्थितियां बन सकती हैं. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
इस बीच बढ़ती गर्मी और तेज धूप के चलते मौसम विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है कि इसके मुताबिक, यूपी के कई जिलों में गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं. इसे लू ही माना जा सकता है. ऐसे में लापरवाही बरती तो लू की चपेट में आ सकते हैं. IMD के वैज्ञानिकों की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि फिलहाल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह बाहर न निकलें. इस दौरान पानी पानी सबसे अच्छा विकल्प है. मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर ढककर ही बाहर निकलें. गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ये उपाय लोगों के लिए मददगार साबित होंगे.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आसिफ खान ने अपने भाई के साथ बिगड़े…
Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…
Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…
Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…
Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…
Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…