<
Categories: दिल्ली

Kanika Sharma: ‘तेरी 7 पीढ़ी को कब्र से निकालकर…’, कनिका शर्मा और रिद्धिमा शर्मा में बढ़ा विवाद, अक्कू पंडित की साकिब सैफी को धमकी

Kanika Sharma Youtuber: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा और यूट्यूबर रिद्धिमा शर्मा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इस विवाद में गौ रक्षक अक्कू पंडित की भी एंट्री हो गई है. अक्कू पंडित ने कनिका के पति साकिब सैफी का इलाज करने की धमकी दी है.

Kanika Sharma Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कनिका शर्मा इन दिनों अपने मुस्लिम यूट्यूबर दोस्त साकिब सैफी से शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. साकिब सैफी के साथ सात फेरे और निकाह के बाद लगातार ट्रोल किया जा रहा है. इसी कड़ी में हिंदू शेरनी नाम की यूट्यूबर रिद्धिमा शर्मा ने कनिका पर निशाना साधा और कहा कि तू ही जिम्मेदार होगी आगे कटने वाली लड़कियों की. रिद्धिमा ने कनिका और साकिब पर चरित्रहीनता, पांचवीं शादी और धर्म सत्यानाश जैसे आरोप लगाए.

रिद्धिमा ने कहा कि तू ब्राह्मणों का नाम खराब कर रही है. हिंदू समाज पर कीचड़ उछाल रही है. तुम्हारे कारण लड़कियां 32-32 टुकड़ों में कटकर सूटकेस में पैक हो रही हैं. इसके बाद कनिका ने एक वीडियो बनाया और रिद्धिमा को चरित्रहीन बताते हुए पूछा कि तुम कौन होती हो हमें जज करने वाली? तुम मेरी मां हो क्या? साकिब ने भी नर-मादा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

खुद के चरित्र को भी देख लेती- रिद्धिमा शर्मा

इन बातों का रिद्धिमा शर्मा ने भी जवाब दिया और कहा कि दूसरों को चरित्रहीन बोलने से पहले खुद के चरित्र को भी देख लेती. हमने ब्राह्मणों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन तुमने कुछ ना किया, यह सत्य है.

गौ रक्षक अक्कू पंडित ने इलाज करने की धमकी दी

अब इस विवाद में कुछ और यूट्यूबर की एंट्री हो गई है. गौ रक्षक अक्कू पंडित ने इलाज करने की धमकी दी है. अक्कू पंडित ने कहा- ‘साकिब सैफी तू हमारे रडार पर है, तू हमारा टारगेट है, तेरा इलाज तेरे घर में घुसकर करेंगे. दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, प्रकाश सिंह, युद्धि राणा ये सब तेरे घर में घुसकर इलाज करेंगे, तेरी 7 पीढ़ी को कब्र से निकाल कर तेरा इलाज करेंगे.’

कनिका ने और क्या कुछ कहा?

इससे पहले कनिका ने रिद्धिमा को एक और वीडियो बनाकर जवाब दिया. कनिका ने कहा कि आप लोग हमें और हमारे मां-बाप को गालियां दे रहे क्यों दे रहे हो. वीडियो में उन्होंने अपने परिवार की सामाजिक सेवा भी दिखाई. जैसे घायल गाय का इलाज और जानवरों को खाना खिलाना और कहा कि तुम लोग जो गौ-रक्षक का दावा करते हो ऐसा काम पहले करके दिखाओ.

कनिका ने कहा कि मुझे गाली देते हो कि इसने मुस्लिम के साथ शादी कर ली, कहते हो कि पंडित होकर मुस्लिम के साथ शादी कर ली है. ये सब मत बोलो ये गलत है, तुम लोग मुझे जज करने लायक नहीं हो. मैं ये सब नहीं बोलना चाहती थी, लेकिन तुम लोगों ने मेरा मजबूर कर दिया. मेरे जीवन है मुझे जीने दो खत्म करो मुझे और परेशान न करो. फिलहाल यह विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

भोपाल में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग! 2 युवतियों समेत 8 लोगो को किया अगवा, दिल्ली में फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…

Last Updated: October 18, 2026 12:27:33 IST

कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…

Last Updated: October 18, 2026 11:42:37 IST

Pawan Singh को कोर्ट से बड़ा झटका, पावर स्टार को इस मामले में लगा जुर्माना; हैरान करने वाला है मामला

Pawan Singh Maintenance Case:कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान तय तारीख पर पेश न…

Last Updated: October 18, 2026 11:26:36 IST

UP Crime: मुस्कान से भी खतरनाक निकली प्रतापगढ़ की  सुमन, पति को शराब पिलाकर किया ऐसा काम; मिली लाश

UP Crime: ASP वेस्ट बृजनंदन राय और CO लालगंज राजीव द्विवेदी केस की मॉनिटरिंग कर रहे…

Last Updated: October 18, 2026 11:15:03 IST

Earthquake: सिंगरौली में भूकंप से तबाही, 10 किलोमीटर नीचे था सेंटर;जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake: जानकारी के मुताबिक, भूकंप शनिवार दोपहर 2:12:35 बजे रिकॉर्ड किया गया. इसकी तीव्रता 3.5…

Last Updated: October 18, 2026 11:04:05 IST

Silver Price Today 18 October 2026: रविवार को चांदी का भाव, दिल्ली से चेन्नई तक जानें 1 किलो की कीमत

Silver Price Today 18 October 2026: रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सर्राफा बाजार बंद होने…

Last Updated: October 18, 2026 10:51:23 IST