<

अमरोहा की इस मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आखिर ‘भाभीजान’ से क्यों नाराज़ थे लोग?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) समरीन निशा (Samreen Nisha) इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं. 'भाभीजान' (Bhabhijaan) के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर (Famous Influencer) को फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है.

Who is Samreen Nisha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जो ‘भाभीजान’ के नाम से भी बेहद ही प्रसिद्ध हैं, हाल ही में हिंदू लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. दरअसल,  जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित वीडियो के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस से उनकी गिरफ्तारी की कड़ी मांग की थी.  

विवादित वीडियो की क्या है सच्चाई?

समरीन निशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने हिंदू लड़कियों और हिंदू धर्म को लेकर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स में जमकर आक्रोश देखने को मिला. जिसके बाद उन पर धार्मिक माहौल बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के कई गंभीर आरोप लगे. 

सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश

‘भाभीजान समरीन’ के इस वायरल वीडियो के बाद ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर उनकी गिरफ्तारी की मांग और भी ज्यादा तेज हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई.  इतना ही नहीं,  उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए बिना किसी देर के कार्रवाई करते हुए समरीन निशा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. 

समरीन निशा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके अलावा भारी विवाद और साक्ष्यों के आधार पर अमरोहा पुलिस ने समरीन निशा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.  हालांकि, गिरफ्तारी से पहले या पूछताछ के दौरान समरीन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने की बेहद ही कोशिश की और साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में वह ऐसी गलती दोबारा कभी भी नहीं करेंगी. 

गिरफ्तारी के बाद क्या होगा आगे?

हालांकि, मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए साफ-साफ शब्दों मं कहा कि माफी के बावजूद भी कानून अपना काम करेगा क्योंकि मामला दर्ज हो चुका है और यह समाज की शांति भंग करने से जुड़ा है. और सबसे आखिरी में पुलिस अब इस बात की भी जांच करने में जुटी है कि क्या इस तरह के विवादित कंटेंट के पीछे कोई सोची-समझी साजिश है या फिर किसी तरह के अन्य समूह भी तो इस मामले से जुड़े तो नहीं है. 

Darshna Deep

Recent Posts

UP Vehicle Registration Rules: 16 अप्रैल तक यूपी नंबर गाड़ी वाले बनवाएं ये रजिस्ट्रेशन प्लेट, वरना PUC कैंसिल

UP vehicle registration rules 2026: यदि आप भी यूपी नंबर गाड़ी चलाते हैं तो अब…

Last Updated: April 10, 2026 13:29:59 IST

अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए तारीख, महत्व और सही विधि वरना रह जाएंगे अधूरे फल

Tulsi Puja on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:46 IST

कौन हैं Yashwant Varma? कैश कांड में घिरे थे ‘जस्टिस साहब’, पद से अचानक देना पड़ा इस्तीफा

Who is Justice Yashwant: जस्टिस यशवंत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद…

Last Updated: April 10, 2026 13:27:09 IST

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…

Last Updated: April 10, 2026 13:00:19 IST

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…

Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST