<

Bulanshahr Viral Video: खुद अपने ही जाल में फंस गए ‘बाल चोर’, पुलिस ने ऐसे किया सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़, यहां जानें पूरा मामला

Bulandshahr/Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. जहां, पुलिस ने इंसानी बाल चुराने (Human Hair Theft) वाले पांच आरोपियों (Accused Arrested) को गिरफ्तार किया है.

Bulandshahr Human Hair Theft Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक बेहद अजीबोगरीब चोरी के मामले का खुलासा करते हुए हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल, ‘बाल चोर’ गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, यह गिरोह बाजार में ऊंचे दामों पर बिकने वाले इंसानी बालों (Human Hair) को निशाना बनाने का काम करते थे. तो वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 किलो 720 ग्राम चोरी किए गए सिर के बाल बरामद किए हैं. इतना ही नहीं, बरामद किए गए इन बालों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल, इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 12 फरवरी को हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है. 

घटनाक्रम के मुताबिक, 12 फरवरी को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक पर बालों से भरा एक थैला टंगा हुआ था. लेकिन, चोर इस बात से बेहद ही वाकिफ थे कि उस बैग में कीमती बाल रखे हैं, इसलिए उन्होंने मौका पाकर बड़ी सफाई से उस पर हाथ साफ कर दिया. तो वहीं,  इस मामले में  पुलिस ने 23 फरवरी को औपचारिक एफआईआर दर्ज की घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी. तो वहीं,  डीएसपी शोभित अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से इस गिरोह का पता लगाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की. 

यहां देखें वायरल वीडियो

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मोहित उर्फ कजरा, अर्जुन उर्फ शाका, टिंकू, संजय शर्मा और बिट्टू उर्फ आलोक को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. तो वहीं,  ये सभी आरोपी मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इन गिरहों को यह अच्छी तरह से पता था कि इंसानी बालों का व्यापार करने वाले लोग स्टॉक को कहां और कैसे रखते हैं. 

इसके अलावा 12 फरवरी को इन्होंने इसी जानकारी का फायदा उठाकर बाइक से बालों का थैला उड़ा दिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4.720 किलोक्राम बाल बरामद किए हैं. हालांकि,  गौरतलब है कि विग बनाने और अन्य सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में जानकारी का फायदा उठाकर बाइक से बालों का थैला उड़ाया था. इस मामले में डीएसपी शोभित अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी इस तरह की अन्य चोरियों को अंजाम दिया है या इनके तार किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़े हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

शिल्पा शेट्टी-रिचर्ड गेरे का Kiss कांड, 15 साल तक लगाए कोर्ट के चक्कर; जानें उस विवाद की पूरी कहानी

Richard Gere-Shilpa Shetty Controversy: हॉलीवुड के फेमस एक्टर रिचर्ड गेरे अपनी सुपरहिट फिल्मों और HIV/AIDS…

Last Updated: August 31, 2026 11:04:47 IST

Government Employees: दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! बोनस में 3 गुना बढ़ोतरी की मांग, जानें बढ़ने के बाद कितना मिलेगा

Government Employees Bonus Hike:केंद्रीय कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी…

Last Updated: August 31, 2026 11:00:43 IST

Commonwealth Games 2026: SBS University Alumni Yashvir Singh ने जीता Bronze Medal

नई दिल्ली,29 अगस्त: Yashvir Singh के Commonwealth Bronze Medal तक के सफर में SBS University…

Last Updated: August 31, 2026 10:52:16 IST

Delhi Gold Price 31 August: दिल्ली में गोल्ड खरीदने का प्लान? पहले जानें 22K-24K का ताजा भाव, फिर बनाएं अपना बजट

Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू होने वाला है साथ ही दिल्ली को…

Last Updated: August 31, 2026 10:38:42 IST

Commonwealth Games 2026: SBS University Alumni Yashvir Singh ने जीता Bronze Medal

नई दिल्ली,29 अगस्त: Yashvir Singh के Commonwealth Bronze Medal तक के सफर में SBS University…

Last Updated: August 31, 2026 10:37:24 IST

Sher-e-Punjab T20 League: 6 6 6…26 गेंदों में ठोके 77 रन, अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही; फिर भी टीम को जिता नहीं पाए बल्लेबाज

Sher-e-Punjab T20 League: पंजाब T20 लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले अभिषेक…

Last Updated: August 31, 2026 10:31:17 IST