Bulandshahr/Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. जहां, पुलिस ने इंसानी बाल चुराने (Human Hair Theft) वाले पांच आरोपियों (Accused Arrested) को गिरफ्तार किया है.
'बाल चोर' गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Bulandshahr Human Hair Theft Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक बेहद अजीबोगरीब चोरी के मामले का खुलासा करते हुए हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल, ‘बाल चोर’ गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, यह गिरोह बाजार में ऊंचे दामों पर बिकने वाले इंसानी बालों (Human Hair) को निशाना बनाने का काम करते थे. तो वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 किलो 720 ग्राम चोरी किए गए सिर के बाल बरामद किए हैं. इतना ही नहीं, बरामद किए गए इन बालों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. फिलहाल, इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने 12 फरवरी को हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है.
घटनाक्रम के मुताबिक, 12 फरवरी को खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक पर बालों से भरा एक थैला टंगा हुआ था. लेकिन, चोर इस बात से बेहद ही वाकिफ थे कि उस बैग में कीमती बाल रखे हैं, इसलिए उन्होंने मौका पाकर बड़ी सफाई से उस पर हाथ साफ कर दिया. तो वहीं, इस मामले में पुलिस ने 23 फरवरी को औपचारिक एफआईआर दर्ज की घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी. तो वहीं, डीएसपी शोभित अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से इस गिरोह का पता लगाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की.
पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मोहित उर्फ कजरा, अर्जुन उर्फ शाका, टिंकू, संजय शर्मा और बिट्टू उर्फ आलोक को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. तो वहीं, ये सभी आरोपी मिलकर इस चोरी की घटना को अंजाम देते थे. इन गिरहों को यह अच्छी तरह से पता था कि इंसानी बालों का व्यापार करने वाले लोग स्टॉक को कहां और कैसे रखते हैं.
इसके अलावा 12 फरवरी को इन्होंने इसी जानकारी का फायदा उठाकर बाइक से बालों का थैला उड़ा दिया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4.720 किलोक्राम बाल बरामद किए हैं. हालांकि, गौरतलब है कि विग बनाने और अन्य सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में जानकारी का फायदा उठाकर बाइक से बालों का थैला उड़ाया था. इस मामले में डीएसपी शोभित अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी इस तरह की अन्य चोरियों को अंजाम दिया है या इनके तार किसी बड़े सिंडिकेट से जुड़े हैं.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…