<

मोहब्बत में बना ‘जल्लाद’, इंजीनियर बेटे ने ऐसे अपने पिता को उतारा मौत के घाट, पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

उत्तर प्रदेश के जौनपुर(Jaunpur District) से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक इंजीनियर बेटे (Engineer Son) ने अपने ही पिता को मौत के घाट (Murder his father) उतार दिया है.

Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले को हैरान कर दिया है. जहां, एक इंजीनियर बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है. आखिर क्या है इसके पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है सनसनीखेज मामला?

यह झकझोर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर की है. जहां, एक इंजीनियर बेटे ने अपनी मुस्लिम पत्नी के प्रभाव में आने के बाद अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान औरैया के बिधूना क्षेत्र के रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी के रूप में हुई है. पुलिस जांच के मुताबित, आरोपी युवक पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो कुछ समय पहले अपनी मर्जी से एक मुस्लिम युवती से शादी किया था. हालाँकि,  विवाह के बाद से ही घर में तनाव का माहौल देखने को मिला था. 

घर में प्रतिदिन झगड़ होते थे. आरोपी बेटा अपनी पत्नी के प्रति इतना समर्पित था कि उसने न सिर्फ अपना धर्म और रहन-सहन बदला, बल्कि वह नियमित रूप से नमाज भी पढ़ने लगा था.

हत्या का कारण: संपत्ति और विरोध

फिलहाल, ऐसा बताया जा रहा है कि पिता इस शादी और बेटे के धर्म परिवर्तन से कभी खुश नहीं थे. इसी बात से नाराज़ होकर पिता और बेटे का विवाद काफी ज्यागा बढ़ गया था. तो वहीं, दूसरी तरफ लड़ाई की असली वजह संपत्ति भी थी. लेकिन, आरोपी को यह डर था कि उसके पिता उसे संपत्ति नहीं देंगे, और न ही उसकी पत्नी को स्वीकार करेंगे. इसलिए आरोपी ने अपने ही पिता को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक योजना बनाई. 

आरोपी ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

वारदात के दिन, पिता और आरोपी के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर इंजीनियर बेटे ने अपने ही पिता पर बुरी तरह से हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पिता को कई चोटें भी आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आखिरकार सच्चाई सभी के सामने लाकर रख दी.

कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई?

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है. दरअसल, वह अपनी पत्नी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था और उसे लगा कि उसके पिता उनके रिश्ते के बीच लगातार आने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस अब इस मामले में पत्नी की भूमिका की भी जांच करने में जुटी हुई है. कि क्या उसने हत्या के लिए उकसाया था.

वारदात पर सामाजिक पहलू का संदेश

यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि किसी के प्रति अंध-समर्पण पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह से खत्म कर देता है. एक शिक्षित इंजीनियर का ऐसा कदम उठाना शिक्षा और संस्कारों के बीच की खाई को भी दर्शाता है.

Darshna Deep

Recent Posts

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST