<
Categories: देश

PM Modi Oman visit: ‘आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं’, ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं. आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं.आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है.

PM Modi Oman visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ओमान दौरे पर हैं, और वे बुधवार को पहुंचे. एयरपोर्ट पर ओमान के डिफेंस मामलों के डिप्टी PM सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उनका स्वागत किया, और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे 7 वर्ष बाद ओमान आने का सौभाग्य मिला है और आज आप सभी के साथ बातचीत करने का अवसर मिल रहा है। इस बिजनेस समिट के लिए आपकी गर्मजोशी मेरा भी उत्साह बढ़ा रही है.”भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया.

भारत-ओमान साझेदारी को नई दिशा देगी ये समिट- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “आज की ये समिट भारत-ओमान साझेदारी को नई दिशा देगी, नई गति देगी और नई बुलंदियों तक पहुंचने में मदद करेगी. इसमें आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका है. अब भारत और ओमान के व्यवसाय हमारे व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. आप उस विरासत के वारिस हैं जिसका सदियों का एक समृद्ध इतिहास रहा है. सभ्यता के आरंभ से ही हमारे पूर्वज एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार कर रहे थे. अक्सर कहा जाता है कि समुद्र के दो किनारे बहुत दूर होते हैं लेकिन मांडवी और मस्कट के बीच अरब सागर एक मजबूत ब्रिज बना है, एक ऐसा ब्रिज जिसने हमारे रिश्तों को मजबूत किया, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को ताकत दी. आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि समुद्र की लहरे बदलती हैं, मौसम बदलते हैं लेकिन भारत-ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मजबूत होती है और हर लहर के साथ नई ऊंचाई को छूती है.”

आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी. व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी CEPA हमारी साझेदारी को 21वीं शताब्दी में नए विश्वास, नई ऊर्जा से भर देगा. ये हमारे साझा भविष्य का ब्लू प्रिंट है. ये हमारे व्यापार को नई गति देगा, निवेश को नया भरोसा देगा और हर क्षेत्र में अवसरों के नए द्वार खोलेगा. CEPA हमारे नौजवानों के लिए विकास, नवाचार और रोजगार के अनेक नए अवसर बनाएगा. ये समझौता कागज से निकलकर प्रदर्शन में बदले इसमें आप सभी की भूमिका बहुत बड़ी है क्योंकि जब नीति और उद्यम एक साथ चलते हैं तभी साझेदारी नया इतिहास बनाती है.”

भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता व्यापार से शुरू हुआ था-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता व्यापार से शुरू हुआ था आज उसे शिक्षा सशक्त कर रही है. मुझे बताया गया है कि यहां के भारतीय स्कूलों में करीब 46,000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इसमें ओमान में रहने वाले अन्य समुदायों के भी हजारों बच्चे शामिल हैं. ओमान में भारतीय शिक्षा के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं. ये हम दोनों देशों के संबंधों का एक बहुत बड़ा पड़ाव है.”

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से भी परिचित हैं. यहां ओमान से काफी सारे बच्चे भी इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं। मुझे यकीन है कि ये चर्चा आपके काम आती होगी. अभिभावक हों या छात्र, सभी को तनाव मुक्त तरीके से परीक्षा देने में हमारी बातचीत बहुत मदद करती है.” 

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं. आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं.आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है. भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारे प्रदर्शन में नजर आती है. कुछ दिनों पहले ही आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं और आपको पता होगा कि भारत की विकास दर 8% से भी अधिक रही है यानी भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है.

अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज हम एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं. आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति का एक मजबूत आधार है. हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं. हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम-कायदों के साथ घुल-मिल जाते हैं. ओमान में भी मैं आज यही होते हुए अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST