<

UP News: बीवी के कातिल ने जेल से ही रचा नया खेल! जेलर की चेकबुक से मचा ऐसा बवाल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है. आजमगढ़ जेल से जमानत पर निकलने के बाद रामजीत यादव ने चेकबुक चुरा लिया था. उसने लाखों पैसे अपनी पत्‍नी और मां के खाते में ट्रांसफर कर दिया.

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक ऐसी घटना सामने आई है. जो आप जान कर हैरान रह जायेंगे. उसने 2 जेल कर्मचारियों की मदद से एक बड़ा घोटाला किया. रामजीत यादव 2011 में अपनी पत्नी अनीता की हत्या के आरोप में जेल गया था. 2017 में उसे जमानत मिली. रिहा होने के बाद उसने नीतू नाम की महिला से दोबारा शादी कर ली. 24 फरवरी 2023 को अदालत ने उसे पत्नी की हत्या का दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई. जेल में रहते हुए रामजीत यादव ने जेल प्रशासन के कामकाज और बैंक चेक पर दस्तखत करने का तरीका समझ लिया था.

20 मई 2024 को उसे फिर से जमानत पर रिहा किया गया. जेल से निकलने से पहले उसने अकाउंटेंट के कमरे से बैंक की चेकबुक चुरा ली. अगले दिन 21 मई को उसने जेल के बैंक खाते से 10,000 निकाले. 22 मई को उसने 50,000 और कुछ दिनों बाद 1.40 लाख निकाले. दिलचस्प बात यह है कि जेल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. कैदी रामजीत यादव ने खाते से धीरे-धीरे 30 लाख रुपये से ज़्यादा निकाल लिए.

काफी दिनों से पैसे निकाल रहा

रामजीत यादव जमुआ शाहगढ़ थाना क्षेत्र के बिलरियागंज गांव में रहता है. डेढ़ साल तक वे चेकबुक से फर्जी हस्ताक्षर करके पैसे निकालता रहा. उसने ये सारा पैसा अपनी मां और दूसरी पत्नी के खातों में ट्रांसफर कर दिया था. 22 सितंबर 2025 को जब उसने खाते से 2.60 लाख रुपये निकाले थे. जब जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को धोखाधड़ी का पता चला. मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्होंने जेल खाते का स्टेटमेंट निकाला और जिसमें धोखाधड़ी का खुलासा हुआ.

जेल सहायक और चौकीदार भी शामिल

जांच में पता चला कि रामजीत यादव जेल ठेकेदार बनकर जेल अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से बैंक खाते से पैसे निकाल रहा था. जेल अधीक्षक ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस धोखाधड़ी में रामजीत यादव शिवशंकर उर्फ ​​गोरख (पूर्व बंदी), वरिष्ठ जेल सहायक मुशीर अहमद और चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ से सुनाया

बताया जा रहा है कि लखनऊ मुख्यालय ने आजमगढ़ जेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है. पुलिस का कहना है कि इस धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल जांच अभी जारी है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST