Hardoi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बैंक मैनेजर बंद कमरे में लड़की के डांस का मजा लेते हुए नजर आए.
बंद कमरे में लड़की के डांस का मजा लेते नजर आए बैंक मैनेजर
Hardoi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बंद कमरे में एक मैनेजर लड़की के डांस का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के हरदोई का बताया जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बैंक मैनेजर साहब बिस्तर पर लेटे हुए हैं और लड़की कातिलाना अदाओं के साथ ‘तुझे मैं प्यार करूं’ गाने पर नाचती हुई नजर आ रही है और मैनेजर साहब लड़की की अदाओं में खोते हुए नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हुए चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि हरदोई के केनरा बैंक के बिलग्राम शाखा के एक बैंक मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. तबादले से पहले साहब तख्त पर नवाबी अंदाज में बैठे हैं और गाने बजावा रहे हैं ‘तुझे मैं प्यार करूं’. लड़की डांस के दौरान अदाओं के साथ जुल्फें झटकाती है. जिसे देखकर बैंक मैनेजर अंदर ही अंदर खुश होते नजर आ रहे हैं. लड़की के लटके-झटके देखकर बैंक मैनेजर फूले नहीं समा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – लखनऊ स्टेशन पर सूटकेस में मिली युवती की क्षत-विक्षत लाश! सिर गायब, हाथ-पैर पॉलीथिन में पैक
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो पर 54 लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं. इस पर हरदोई पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें कहा गया है कि संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशन किया गया है. इसके अलावा, यूजर के कई कमेंट भी देखने को मिले हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि केनरा बैंक का प्रचार प्रसार करते हुए कितनी मेहनत करवा रहे है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोन वसूल रहा है क्या?
यह भी पढ़ें – हिम्मत हो तो ऐसी! अकेली महिला ने दो लुटेरों को सिखाया सबक, दिलेरी देख लोग कर रहे सलाम
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…