सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने एक महिला को अकेली देख उसे लूटना चाहा. लेकिन महिला की बहादुरी के आगे दो लुटेरे ढेर हो गए. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा का बताया जा रहा है. देखें वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो ?
वायरल वीडियो में दिखता है महिला रात के समय गली से जा रही होती है. और उसके हाथ में एक बैग है. फिर नजर आता है कि एक बाइक से दो बदमाश सवार आते हैं, और महिला का बैग छीनने की कोशिश करते हैं. लेकिन महिला बैग को नहीं छोड़ती है. इसके बाद एक बदमाश जोर जबरदस्ती करता है और महिला को नाले में ढकेल देता है. इसके बावजूद महिला हाथ से बैग नहीं छोड़ती. वह बदमाश युवक महिला को बार-बार मारता पीटता है, लेकिन महिला हार नहीं मानती. फिर लुटेरे डर के मारे के मारे भाग जाते हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.
नेटिजंस कर रहे तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस महिला के हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि महिला ने गजब की हिम्मत दिखाई. साथ ही कहा कि बैग की स्ट्रिप भी काफी मजबूत है. एक यूजर ने बदमाशों पर तंज कसते हुए कहा कि क्या गुंडा बनेगा. वहीं एक अन्य ने कहा कि इस दुनिया में माँ से बड़ा और ताकतवर कोई योद्धा नहीं है. इसके अलावा अन्य यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं और बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर मांग की है.
यह खबर भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड
यह खबर भी पढ़ें: अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा