यूपी के झांसी में 3 साल के रिलेशन (3 Years of relationship) के बाद प्रेमी जोड़े (Couple in love) ने भागकर शादी कर ली है, जिसके बाद युवती ने वीडियो जारी कर हत्या की आशंका जताई है.
झांसी में मर्जी की शादी पर युवती के पिता ने किडनैपिंग का केस किया दर्ज.
Jhansi Love Marriage Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो के मुताबिक अंकि और रचना ने अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने के लिए दोनों ने तीन सालों के रिलेशन के बाद भागकर शादी कर ली है. जिसके बाद युवती के पिता द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद अब यह मामला हत्या की धमकियों में उलझता हुआ जा रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ रचना ने वीडियो के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की कड़ी मांग कर रही है.
झांसी के रहने वाले अंकित और रचना की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर पुलिस की फाइलों तक चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां, पिछले तीन सालों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे इस जोड़े ने आखिरी में घर से भागकर शादी करने का बड़ा फैसला किया. तो वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी जोड़े का यह फैसला उनके परिवारों के बीच एक बड़े टकराव की वजह से तेजी से उलझता जा रहा है. जहां, युवती के पिता ने इस मामले को अपहरण बताते हुए अंकित के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद स्थिति और भी ज्यादा संवेदनशील हो गई है.
संवेदनशीस मामले के दौरान युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते के बारे में सच्चाई बताई है. इस दौरान उसने वीडियो में साफ-साफ शब्दों में कहा कि उसने अपनी मर्जी से अंकित को चुना है और वे दोनों पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे. इतना ही नहीं, युवती ने आगे बताया कि उसके परिवार को इस रिश्ते के बारे में पहले से ही जानकारी थी. जिसको लेकर युवती ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता के साथ-साथ परिवार के सारे लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसकी वजह से उन दोनों को भागकर शादी करने जैसा बड़ा कदम उठाना पड़ा.
तो वहीं अब दूसरी तरफ शादी के बाद से ही युवती अपने पति अंकित और उसके ससुराल वालों की सुरक्षा की चिंता सता रही है, क्योंकि उसके परिवार ने कानूनी और सामाजिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है. हांलाकि, इस मामले ने एक बार फिर से बालिग जोड़ों के अपनी पसंद से शादी करने के अधिकार और पारिवारिक सम्मान के बीच के संघर्ष को सभी के सामने लाकर मजबूर कर दिया है. जहां, युवती ने सार्वजनिक रूप से वीडियो में अपील करते हुए कहा कि उनके परिवार वाले उन्हें ढूंढने की कोशिश न करें और साथ ही यह भी कहा कि अगर भविष्य में अंकित या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो उसका जिम्मेदार उसका अपना परिवार ही होगा. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस जल्द ही वायरल वीडियो में गंभीरता दिखाते हुए युवती के बयान को भी दर्ज कर सकती है.
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…