<

बेवफा बीवी ने पति को दिया धोखा, 5 मासूम बच्चों का चौंकाने वाला बंटवारा; ये कहानी जान नहीं रोक पाएंगे आंसू!

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में रहने वाली मां पुष्पा ने अपने 5 बच्चों का बंटवारा कर दिया. उसने दुधमुंहे बच्चे और दो बेटियों को अपने पास और बाकी दो बच्चों को अपने पति को सौंप दिया है. इस घटना से पूरा गांव दंग रह गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां अपने 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. कुछ महीनों बाद जब वह अपने प्रेमी के साथ वापस लौटी तो उसने अपने 5 बच्चों का बंटवारा कर दिया. बंटवारे की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई. यह पूरा मामला ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र का है. यहां कुछ महीने पहले एक मां अपने 5 बच्चों को छोड़कर फरार हो गई. फिर जब वह महिला अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची, तो बच्चों को लेकर उसका पति से झगड़ा होने लगा. जिसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चों का बंटवारा कर दिया. 

क्या है पूरा मामला?

बच्चों की दादी बेनी बाई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि “उनकी बहु पुष्पा एक महीने पहले अपने ससुराल से मायके चली गई थी. जिसके बाद खोजबीन की, तो उसके बारे में कोई जानकारी न मिल सकी. लेकिन एक महीने बाद वह गांव के ही युवक के साथ वापस लौटी और उसी के घर रहने लगी. उसने पति और ससुराल वालों के साथ रहने से साफ मना कर दिया था. जब यह बात थाने तक पहुंची तो मां और प्रेमी ने बच्चों का बंटवारा कर लिया.” पुष्पा का कहना है कि उसका पति मारपीट करता था. उसे फांसी लगाने की भी कोशिश कर चुका है. जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है. पुष्पा के मुताबिक, वह अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है.

बच्चों को किया गया बंटवारा

मां ने अपने पास केवल 3 बच्चे रखे, जिनमें दुधमुंहे बच्चे और दो बेटियां शामिल हैं. वहीं बाकी दो बच्चों को पिता के पास छोड़ दिया. यह बंटवारा थाने में बैठकर किया गया. पुष्पा के प्रेमी कमलेश का कहना है कि उसकी प्रेमिका अपने पति के साथ खुश नहीं थी. पुष्पा उसके साथ अपनी मर्जी के आई है. कमलेश ने कहा कि वह तीनों बच्चों की परवरिश ठीक से करेगा और उसका ख्याल रखेगा. पहले 5 मासूम को अपनी मां से बिछड़ना पड़ा और फिर एक-दूसरे से. मासूमों का यह बंटवारा देख हर किसी की आंखें नम हो गई. बंटवारे के बाद मां के पास गई दोनों लड़कियां कुछ देर बाद पिता के पास रह रहे अपने भाई के पास वापस लौट आईं. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST