<
Categories: मनोरंजन

Rajpal Yadav Video: जेल से बाहर आते ही ‘दबंग’ अंदाज में दिखे राजपाल यादव, भतीजी की मेहंदी में जमकर किया डांस

Rajpal Yadav Viral Video: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद कॉमेडियन राजपाल यादव सीधे अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे. वहां उन्होंने अपनी भतीजी की मेहंदी के फंक्शन में हिस्सा लिया और जमकर डांस किया. जेल के तनाव को भूलकर राजपाल को इस तरह खुश देख उनके फैंस और ग्रामीण बेहद उत्साहित नजर आए.

राजपाल यादव डांस वीडियो: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए यह हफ्ता खुशियों और राहत भरा रहा.  चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में करीब 13 दिन बिताने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर वे रिहा हो गए है.  जेल से बाहर आते ही वे सीधे अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. राजपाल यादव की रिहाई उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई.  दरअसल, उनके घर में उनकी भतीजी की शादी का जश्न चल रहा था.  जैसे ही राजपाल अपने गांव कुंडरा पहुंचे, वहां उत्सव का माहौल और भी बढ़ गया.  ग्रामीणों और प्रशंसकों की भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ी.

मेहंदी फंक्शन में बिखेरा जलवा

जेल के तनाव को पीछे छोड़ते हुए राजपाल यादव अपनी भतीजी की मेहंदी की रस्म में बेहद खुश नजर आए.  सोशल मीडिया पर उनके डांस के वीडियो वायरल हो रहे है, जिनमें वे सलमान खान के मशहूर गानों पर थिरकते दिख रहे है.  धोती-कुर्ता पहने राजपाल ने अपनी सिग्नेचर कॉमेडी स्टाइल और डांस से मेहमानों का दिल जीत लिया.


भावुक हुए ‘कॉमेडी किंग’

रिहाई के बाद राजपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा,  मुझे बॉलीवुड में 30 साल होने वाले है और पूरे देश की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया है.  मेरे लिए जेल का समय एक ‘चिंतन’ की तरह था.  उन्होंने न्यायपालिका और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के लिए बता दें कि राजपाल यादव को 2012 के एक पुराने चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा था. कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च 2026 तक की अंतरिम जमानत दी है.  फिलहाल, राजपाल अपने परिवार के साथ इस खास समय का आनंद ले रहे है. 
Mansi Sharma

Recent Posts

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मचा; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:17:32 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST